1000 करोड़ कमाने में किस फिल्म को लगे कितने दिन? टॉप 5 में साउथ का कब्जा


रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ 7 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. फिल्म को बहुत सराहा जा रहा है. सेलेब्स भी फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. फिल्म में रणवीर सिंह हमजा के रोल में हैं. ‘धुरंधर 2’ ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े और अब 1000 करोड़ कमाने के बाद फिल्म की नजर 1500 करोड़ पर है. 

ऐसे में आइए नजर डालते हैं सबसे तेज1000 करोड़ कमाने वाली टॉप फिल्मों के बारे में. 

पुष्पा 2

इस फिल्म ने 7 दिन में 1000 करोड़ कमाए लिए थे. फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में थे. वो पुष्पा के किरदार में दिखे थे. इस एक्शन थ्रिलर को सुकुमार ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में रश्मिका मंदाना फीमेल लीड में थीं.

बाहुबली 2 
एस एस राजामौली की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस फिल्म ने सिर्फ 10 दिन में 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी. फिल्म में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया, रम्या कृष्णन जैसे स्टार्स नजर आए थे.

आरआरआर
इस फिल्म ने 16 दिन में 1000 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म को एस एस राजामौली ने बनाया था. इस फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट, अजय देवगन नजर आए थे. 

केजीएफ 2

यश की इस फिल्म ने 17 दिन में 100 करोड़ कमाए थे. फिल्म को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया था. फिल्म के लिए फैंस में क्रेज देखने को मिला था. इस फिल्म के तीसरे पार्ट का फैंस इंतजार कर रहे हैं.

जवान

फिल्म ने 18 दिन में 1000 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म को एटली ने बनाया और इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे.

धुरंधर

आदित्य धर की इस फिल्म ने 22 दिन में 1000 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स थे. फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हिट हुई.

कल्कि 2898 एडी

प्रभास की इस फिल्म ने 25 दिन में 1000 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी. इस साई-फाई फिल्म में दीपिका पादुकोण, कमल हासन, दिशा पाटनी, अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स भी थे. फिल्म को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया.

पठान

शाहरुख खान की इस फिल्म ने 33 दिन में 100 करोड़ कमाए थे. फिल्म में दीपिका फीमेल लीड में थीं. सलमान खान का भी कैमियो रोल था. फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने बनाया था.  आदित्य चोपड़ा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था.

दंगल

आमिर खान की इस फिल्म को 1000 करोड़ कमाने में 154 दिन लगे थे. फिल्म में आमिर खान, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा जैसे स्टार्स दिखे थे. फिल्म की कहानी पहलवानी के इर्द-गिर्द घूमती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *