IIT Viral Video: गर्मियों के दिनों में जब तेज आंधी आती थी और पेड़ों से कच्चे आम टूटकर गिर जाते थे, तब बच्चे हो या बड़े हो सब उन्हें उठाकर नमक और लाल मिर्च के साथ खाने लगते थे. इसी बीच वही एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर बचपन वाली यादें ताजा कर रही है. इंस्टाग्राम पर “ajay patel iitvlogs” नाम की आईडी से शेयर किए गए इस वीडियो में IIT हॉस्टल के लड़के आंधी से गिरे आमों का अचार बनाते नजर आ रहे हैं. जिस वीडियो को देखकर लोगों को अपने पुराने दिन और हॉस्टल वाली मस्ती याद आ रही है.
हॉस्टल में शुरू हुई ‘अचार पार्टी’
वीडियो में देखा जा सकता है कि नारायण नाम का एक लड़का कच्चे आमों को काटकर उन्हें नमक और हल्दी लगाकर धूप में सुखा रहा है. साथ ही उसके पास अचार बनाने के लिए सारे मसाले भी पहले से तैयार रखे हुए हैं. वीडियो में राई, लाल मिर्च, मेथी दाना, सरसों का तेल, सौंफ और दूसरे जरूरी मसालों की भी झलक देखने को मिलती है. वही हॉस्टल के बाहर जमीन पर अखबार बिछाकर आम सुखाने का यह देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे हॉस्टल में पढ़ाई के साथ-साथ गांव वाला स्वाद और देसी जुगाड़ भी पूरी तरह जिंदा है.
यह भी पढ़ेंः Viral Video: प्योर क्रिएटिविटी… कार्ट बोर्ड से बच्चों ने बनाई बोट और पार करने लगे नदी, वीडियो वायरल
यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि इसमें सिर्फ अचार बनाना नहीं, बल्कि पुरानी यादों का एहसास भी छिपा हुआ है. पहले गांवों और मोहल्लों में बच्चे आंधी के बाद आम बीनने निकल जाते थे और फिर नमक-मिर्च लगाकर उन्हें मजे से खाते थे. अब वही नजारा इस वीडियो में देखने को मिल रहा है.साथ ही सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने लिखा कि “इस वीडियो ने हमें अपने हॉस्टल के दिन याद दिला दिए”, तो किसी ने कहा “IITians सच में कुछ भी कर सकते हैं.” वहीं कुछ लोगों ने अचार बनाने के नए-नए आइडिया भी दिए. किसी ने सलाह दी कि इसमें थोड़ा लहसुन डालो तो स्वाद और बढ़ जाएगा, तो कुछ ने कहा कि सरसों का तेल ज्यादा डालने से अचार लंबे समय तक टिकेगा.
लोगों को पसंद आया देसी अंदाज
वीडियो में लड़कों का उत्साह और देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. हॉस्टल के बाहर धूप में सूखते आम, साथ बैठकर मसाले तैयार करना और मजाक-मस्ती करते हुए अचार बनाने का यह नजारा सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. कई यूजर्स ने लिखा कि “हॉस्टल लाइफ की असली यादें यही होती हैं”, तो कुछ ने कहा कि “ये वीडियो देखकर गांव और बचपन दोनों याद आ गए.” खास बात यह है कि पढ़ाई और प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रहने वाले IIT के छात्र इस तरह छोटे-छोटे पलों को भी खास बना रहे हैं. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इंटरनेट पर लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः पर्यटकों के पास ही शेरनी ने किया गाय का शिकार, नजारा देख सहम गए टूरिस्ट, सामने आया खौफनाक वीडियो
