कौन हैं Giorgia Meloni? उम्र कितनी हैं? जानें इटली की PM की फैमिली से लेकर नेटवर्थ तक, सबकुछ


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (लोकल टाइम के मुताबिक) को अपने पांच देशों के दौरे के पांचवें और अंतिम चरण के लिए इटली पहुंचे. इस दौरान वहां की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने रोम में प्रधानमंत्री मोदी का वेलकम किया. मेलोनी ने सोशल मीडिया पर कोलोसियम स्टैंड से प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और उन्हें अपना दोस्त बताया. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त. ” ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं जॉर्जिया मेलोनी कौन हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है. साथ ही उनके लाइफस्टाइल के बारे में भी जानेंगे.

कौन हैं जॉर्जिया मेलोनी?
5 जनवरी, 1977 को इटली के रोम में जॉर्जिया का जन्म हुआ था. उनकी परवरिश रोम के मिडिल में स्थित मजदूर वर्ग के इलाके गरबाटेला में हुआ. जॉर्जियां जब एक साल की थीं तभी उनके पिता परिवार छोड़कर चले गए थे जिसके बाद उनकी मां ने उन्हें पाला. छोटी उम्र से ही मेलोनी ने माता-पिता के सैपरेशन का दर्द झेला था. फिर वे अपनी मां और बहन के साथ जल्द ही घर की जिम्मेदारी उठाने लगीं. उन्होंने नाइट क्लब में बार टेंडर का भी काम किया.

कौन हैं Giorgia Meloni? उम्र कितनी हैं? जानें इटली की PM की फैमिली से लेकर नेटवर्थ तक, सबकुछ

इटली की पहली प्रधानमंत्री हैं जॉर्जिया
फिर मेलोनी ने राजनीति और इटेलियन नेशनल आइडेंटिटी में इंटरेस्ट दिखाना शुरू कर दिया था. 15 साल की उम्र में, वह इटेलियन सोशल मूवममेंट (एमएसआई) में शामिल हो गईं, जो पोस्ट फासिस्ट एसोसिएशन के विचारों से जुड़ी एक राइटविंग पार्टी है. इस शुरुआती जुड़ाव ने उनकी राजनीति में आने की नींव रख दी. 2006 में वे 29 की उम्र में सांसद बनीं और फिर बर्लुस्कोनी की चौथी सरकार के दौरान वे सबसे कम उम्र की युवा मामलों की मंत्री बनी थीं.

साल 2012 में जॉर्जिया ने अपनी पार्टी बनाई और इसका नाम ब्रदर्स ऑफ इटली रखा. इसके बाद 2014 से वे पार्टी को लीड कर रही हैं. साल 2022 उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और वे इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं.

कौन हैं Giorgia Meloni? उम्र कितनी हैं? जानें इटली की PM की फैमिली से लेकर नेटवर्थ तक, सबकुछ

कितनी है इटली की पीएम जॉर्जिया की नेटवर्थ
2026 तक, मेलोनी की एक्चुअल नेटवर्थ सार्वजनिक नहीं की गई है. हालांकि प्रधानमंत्री के रूप में अपने लॉन्ग टर्म पार्लियामेंट्री पोजिशन के साथ-साथ, वह हर साल लगभग 99,000 यूरो (लगभग 9.3 करोड़ रुपये) कमाती हैं.

ये भी पढ़ें:-‘साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला’, अस्पताल वाली घटना के बाद सलमान खान ने पैप्स को दी चेतावनी

मेलोनी की पर्सनल लाइफ
49 साल की मेलोनी फिलहाल सिंगल हैं. उन्होंने अक्टूबर 2023 में अपने लॉन्गटाइम पार्टनर  टीवी जर्नलिस्ट एंड्रिया जियाम्ब्रूनो से ब्रेकअप किया था. उन्होंने लगभग एक दशक पुराने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला तब लिया जब टेलिकास्ट के दौरान लीक हुए ऑफ-एयर क्लिप्स में जियाम्ब्रूनो ने अश्लील और लिंगभेदी टिप्पणियां की थीं. इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी एक सिंगल मदर हैं और वे अपनी बेटी जिनेवरा (जन्म 2016) की अकेले परवरिश कर रही हैं.

 

कैसी लाइफस्टाइल जीती हैं इटली की पीएम जॉर्जिय़ा
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया काफी सिंपल लाइफ जीती हैं. मेलोनी अक्सर अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों और फैमिली टाइम के बीच बैलेंस बनाए रखती हैं. वह फैमिली वैल्यूज और ट्रेडिशनल इटैलियन कल्चर की जबरदस्त समर्थक हैं.

ये भी पढ़ें:Raja Shivaji BO Day 19: ‘राजा शिवाजी’ ने तीसरे मंगलवार भी किया कमाल, शानदार हुई कमाई, जानें-19 दिनों में कितना कमा डाला प्रॉफिट

 

 

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *