Ban vs Pak में बॉलीवुड तड़का, रिजवान पर शांतो का तंज- ओवरएक्टिंग के 50 रुपए काटो, वीडियो वायरल


क्रिकेट के मैदान पर अक्सर खिलाड़ियों के बीच गर्मा-गर्मी देखने को मिलती है, लेकिन कभी-कभी यही नोकझोंक ऐसा मजेदार मोड़ ले लेती है कि दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाते. बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब बहस के बीच बॉलीवुड का तड़का लग गया. एक तरफ मुकाबला रोमांचक था, तो दूसरी तरफ मैदान पर खिलाड़ियों के बीच हुई मजेदार बातचीत ने सोशल मीडिया पर अलग ही माहौल बना दिया.

मैदान पर बहस में बॉलीवुड एंट्री

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन मैदान पर उस वक्त माहौल गरमा गया, जब पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास के बीच बहस शुरू हो गई. मामला धीरे-धीरे बढ़ता गया, तभी बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने बीच में आकर बॉलीवुड फिल्म ‘हेरा फेरी’ का मशहूर डायलॉग बोल दिया, जिससे माहौल हल्का हो गया.

रिजवान के बांग्लादेशियों ने लिए मजे, बोले 50 रुपये काट

दरअसल, रिजवान ने एक गेंद डिफेंड करने के बाद साइट-स्क्रीन के पास किसी हलचल की शिकायत अंपायर से की. इस पर लिटन दास ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. बातचीत के दौरान लिटन ने रिजवान पर ‘ज्यादा एक्टिंग’ करने का आरोप लगाया. इसी बीच शांतो ने मजाकिया अंदाज में कहा, “ओवरएक्टिंग के हम 50 पैसे काटेंगे,” जो कि बॉलीवुड फिल्म ‘हेरा फेरी’ का फेमस डायलॉग है.

वीडियो हुआ वायरल

यह पूरी बातचीत स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. फैंस इस मजेदार पल को बार-बार देख रहे हैं और खूब शेयर कर रहे हैं. मैदान पर तनाव के बीच इस तरह का हल्का-फुल्का पल लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

बांग्लादेश ने जीत लिया मैच

वहीं मैच की बात करें तो मुकाबला काफी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है. पाकिस्तान 437 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 358 पर ढेर हो गया और बांग्लादेश ने यह मुकाबला 78 रनों से जीत लिया.मोहम्मद रिजवान ने इस मुकाबले में 94 रनों की पारी खेली, जबकि सलमान आगा 71 रन बनाकर आउट हुए. अब वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चों के बचाने के लिए मां ने मौत को भी दी मात, वीडियो देख निकल जाएगी चीख

यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियो को @Abdullahh_56 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…स्क्रीन से किसी को भी दिक्कत हो सकती है. एक और यूजर ने लिखा…पाकिस्तान के क्या दिन आ गए हैं, बांग्लादेश से हारना पड़ रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन बंगालियों को हिंदी किसने सिखाई भाई.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘गजब हैं पाकिस्तानी’ तरबूज बेचने के लिए नंगे होकर डांस कर रहे पड़ोसी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *