कौन थीं पंजाबी सिंगर इंदर कौर? गन प्वॉइंट पर हुई किडनैपिंग, फिर नहर में मिला शव


पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या कर दी गई है. मंगलवार को उनकी डेड बॉडी लुधियाना की एक नहर से मिली. इंदर कौर 29 साल की थीं. सिंगर इंदर कौर को 13 मई को किडनैप किया गया था, जिसके बाद उनकी लाश नीलो नहर में मिली. परिवारवालों ने शव की पहचान कर ली है. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है. उनकी मौत की खबर से फैंस सदमे में हैं. 

आइए जानते हैं कौन थीं इंदर कौर?
इंदर कौर लुधियाना की रहने वाली थीं. इंदर कौर पंजाब की पॉपुलर सिंगर थीं. वो रीजनल परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती थीं. इंदर कौर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं और फैंस के बीच काफी पॉपुलर थीं. इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख 24 हजार फॉलोअर्स हैं.

ये भी पढ़ें- Bhooth Bangla BO: 32वें दिन ‘भूत बंगला’ का धमाल, ‘भूल भुलैया 2’ को पछाड़ा, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म

वो ‘सोहना लगदा’, ‘सोने दी चिड़ी’, Laanedaarni, ‘किसान एंथम’, ‘देसी सिर्रे दे’ जैसे कई हिट गाने गा चुकी हैं. उन्होंने गिप्पी ग्रेवाल संग भी काम किया है. ‘सोने दी वांग’, ‘जट्ट माइंड’ जैसे गानों में उन्होंने गिप्पी ग्रेवाल संग काम किया है. ‘सोने दी वांग’ काफी पॉपुलर हुआ.

ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ से बचे तो अब सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ से टकराएंगे यश? ‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट को लेकर अपडेट!

इंदर कौर के साथ क्या हुआ?
इंदर कौर के भाई जोतइंदर सिंह ने बताया, ‘इंदर कौर 13 मई को रात साढ़े 8 बजे अपनी गाड़ी से ग्रॉसरी लेने गई थी. लेकिन वो देर रात तक वापस नहीं आई तो सभी उन्हें ढूंढ़ने निकले. फिर बाद में पता चला कि इंदर की दोस्ती सुखविंदर सिंह के साथ थी. सुखविंदर सिंह उससे शादी करना चाहता था. लेकिन इंदर ने मना कर दिया. इसी वजह से उन्होंने गन प्वाइंट पर इंदर का किडनैप कर लिया.’

वहीं परिवार का आरोप है कि सुखविंदर सिंह ने इंदर की हत्या की है और वो हत्या के बाद कनाडा फरार हो गया है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *