फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी जुनैद खान को कैसे मिल रहा काम? ‘एक दिन’ एक्टर बोले- ‘आमिर खान का बेटा होने….’


आमिर खान के बेटे जुनैद खान की ‘लवयापा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी. अब उनकी एक और फिल्म ‘एक दिन’ भी टिकट खिड़की पर फुस्स साबित हुई. वहीं हाल ही में, आमिर खान के बेटे ने नेपोटिज्म की बहस में अपनी राय देते हुए कहा कि दो फ्लॉप फिल्मों के बावजूद उन्हें अभी भी फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं. उन्होंने इसकी वजह का भी खुलासा किया.

फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी जुनैद खान को कैसे मिल रहा काम?
दरअसल जुनैद खान ने विक्की लालवानी से बातचीत में बताया कि आखिर दो फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी उन्हें कैसे काम मिल रहा है? जुनैद ने कहा कि स्टार किड्स को ज़्यादा मौके मिलते हैं क्योंकि लोग उन्हें पहले से ही पहचानते हैं, जिससे उनका मार्केटिंग करना आसान हो जाता है. उन्होंने कहा कि अक्सर अभिनय क्षमता से ज़्यादा स्टार किड्स को प्रायोरिटी दी जाती है. जुनैद ने कहा, “मेकर्स को अपनी फिल्में बेचनी होती हैं. इसलिए वे ऐसे किसी को हायर करते हैं जिसे वे बेच सकें.”

जुनैद ने अपनी बात को समझाते हुए कहा, “उनकी प्रायोरिटी  ये है कि वे क्या बेच सकते हैं, न कि फिल्म के लिए सबसे अच्छा क्या है. वे यह नहीं देखते कि कौन सा अभिनेता किरदार के लिए सबसे सही है, बल्कि यह देखते हैं कि किस अभिनेता की मार्केटिंग आसानी से की जा सकती है.” उन्होंने आगे कहा, “मेरे लिए, ये इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर की बहस नहीं है. यह सिर्फ इसलिए किसी को कास्ट न करने के बारे में है क्योंकि आप उसे बेच सकते हैं. ऐसे किसी को कास्ट करें जो फिल्म के लिए सही हो.”

जुनैद को आमिर खान का बेटा होने का मिला फायदा?
जुनेद खान ने आमिर खान के बेटे होने के प्रिवलेज को एक्सेप्ट करते हुए कहा, “नेपोटिज्म शब्द मुझे परेशान नहीं करता क्योंकि यह सच है. मुझे आमिर खान का बेटा होने की वजह से बहुत काम मिलता है.” अभिनेता ने मज़ाक में यह भी कहा, “सर, अभी दो फ्लॉप के बाद काम मिल रहा है, काम करने दीजिए ना.”

ये भी पढ़ें:-किंग खान की नई लग्जरी कार ने खींचा फैंस का ध्यान, मुंबई की सड़कों पर दिखी शानदार SUV, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

एक दिन’ की खराब परफॉर्मेंस पर क्या बोले जुनैद खान?
जुनैद खान ने ‘एक दिन’ की परफॉर्मेंस पर बात करते हुए कहा, “हमें उम्मीद थी. लेकिन मुझे लगता है कि फिल्म अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई. ऐसा कभी-कभी होता है. ये एक ऐसी फिल्म है जो मुझे बहुत पसंद आई थी. मैंने इसे खूब एंजॉय किया. मुझे लगता है कि हम सभी को यह फिल्म बहुत पसंद आई और हमने इसको एंजॉय किया. और मुझे लगता है कि बहुत से लोगों को यह पसंद आई, लेकिन ज्यादातर लोगों को नहीं. ऐसा कभी-कभी होता है.”

बता दे कि ‘एक दिन’ में जुनैद खान के साथ साई पल्लवी भी हैं और इसे  आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाया गयाहै.

 ये भी पढ़ें:-‘मैंने प्यार किया’ को क्यों शुरुआत में भाग्यश्री ने ठुकरा दिया था? एक्ट्रेस ने किया खुलासा, सलमान खान संग बॉन्डिंग पर कही ये बात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *