महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर कल्याण-मुरबाड में एक शादी समारोह में जाते समय खराब मौसम और तेज तूफान की चपेट में आ गया. इस दौरान पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर को सुरक्षित तरीके से तूफान से बाहर निकाला.
मुरबाड इलाके में अचानक तेज बारिश और आंधी शुरू होने के बाद शिंदे ने अपना आगे का दौरा रद्द कर दिया. इसके बाद हेलिकॉप्टर को सुरक्षित रूप से जुहू हेलीपैड पर उतारा गया. शिंदे और उनके साथ मौजूद सभी अधिकारी पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde’s helicopter faced sudden bad weather while traveling from Mumbai to Murbad. Near Thane, a storm forced the pilot to turn back. The aircraft safely landed at Juhu Pawan Hans Helipad. All passengers, including officials and security staff,… pic.twitter.com/A9Iz0tDfvg
— IANS (@ians_india) May 7, 2026
आंधी की चपेट में आया एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर
खराब मौसम और तेज आंधी-तूफान के कारण पायलट ने एहतियात के तौर पर हेलीकॉप्टर को आगे न ले जाने का फैसला किया और उसे वापस मुंबई की ओर मोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे मुंबई के एक महालक्ष्मी एयरपोर्ट से कल्याण के आगे मुरबाड में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में मौसम अचानक खराब हो गया.
21 साल, 210 गवाह और 92 मुकरे, सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में बॉम्बे HC का बड़ा फैसला
डिप्टी सीएम के दफ्तर ने क्या दी जानकारी?
उपमुख्यमंत्री दफ्तर ने जानकारी देते हुए बताया, ”महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर मुंबई से मुरबाड जाते समय अचानक खराब मौसम की चपेट में आ गया. ठाणे के पास आए तूफान के कारण पायलट को वापस लौटना पड़ा. विमान जुहू के पवन हंस हेलीपैड पर सुरक्षित उतर गया. अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों समेत सभी यात्री सुरक्षित हैं.”
तमिलनाडु में सरकार गठन पर उद्धव गुट के सांसद का बड़ा बयान, ‘उस राज्यपाल से पहले पूछिए कि…’
