हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब


क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. दरअसल, 8 मार्च को अहमदाबाद में इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के दौरान हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आए थे. इस दौरान दोनों का गले मिलते और किस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

फाइनल मैच की जीत के बाद मैदान पर दोनों के पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन (PDA) को लेकर कुछ लोगों ने नाराजगी जताई. ये मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, जिसके बाद दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

माहिका शर्मा ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. हालांकि माहिका शर्मा इन बातों को लेकर ज्यादा परेशान नहीं दिखीं और इंटरनेट पर बन रहे कुछ मीम्स पर वह खुद भी हंसती नजर आईं. ट्रोलिंग के बीच हार्दिक पंड्या  ने अब तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. वहीं माहिका शर्मा ने 13 मार्च को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को जवाब दिया. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साफ कर दिया कि इन बातों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.

माहिका ने एक मीम शेयर किया, जिसमें लिखा था, ‘जा तू, माहिका जितना लक मेरी जिंदगी में भी आए.’ इस मीम में एक शख्स महिला के सामने हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहा था. इस मीम को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए माहिका ने लिखा, ‘नेवर सेटल’, यानी कभी समझौता मत करो. 

हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब

क्या है पूरा मामला?
8 मार्च को भारत की जीत के बाद हार्दिक पंड्या  मैदान पर अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ जीत का जश्न मनाते नजर आए. जीत के तुरंत बाद माहिका मैदान पर पहुंचीं और उन्होंने हार्दिक को गले लगा लिया. इस खास पल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिनमें माहिका हार्दिक के गाल पर किस करती भी नजर आईं. जश्न के दौरान दोनों मैदान पर हाथों में हाथ डालकर साथ चलते हुए भी दिखाई दिए.

तिरंगे का किया अपमान
इस बीच हार्दिक पंड्या  एक और विवाद में घिर गए हैं. पुणे के एक वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि ICC Men’s T20 World Cup 2026 की जीत के जश्न के दौरान भारतीय राष्ट्रीय तिरंगा का सही सम्मान नहीं किया गया.

शिकायत में कहा गया है कि टीम के जश्न के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें हार्दिक कंधों पर तिरंगा ओढ़कर मैदान में दौड़ते और डांस करते नजर आ रहे हैं. शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि जश्न के दौरान हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ स्टेज पर लेटे हुए दिखे, जबकि उनके कंधों पर तिरंगा था. शिकायतकर्ता का कहना है कि यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना जा सकता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *