Investment Plan: जब पहली नौकरी लगती है और पहली सैलरी आती है, तो हमें लगता है कि दुनिया का हर वो सपना पूरा कर लें, जो हम कभी करना चाहते थे. लेकिन हम सबसे जरूरी चीज को हमेशा भूल जाते हैं, वो है निवेश. भविष्य के बारे में सोचना सबसे पहले और सबसे जरूरी काम है. हालांकि कई लोग इस बारे में सोचते हैं लेकिन कम जानकारी की वजह से निवेश नहीं कर पाते हैं.
अगर आपकी भी 25 साल की उम्र में पहली नौकरी लगी है और अब आप निवेश के बारे में प्लान कर रहे हैं. तो आपको बताते हैं कि आपको इस उम्र में कहां इनवेस्ट करना चाहिए जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिल पाए.
ये भी पढ़ें: Train News: ट्रेन में कुत्ता ले जाना है? पहले जान लें रेलवे के नए नियम, वरना भरना पड़ेगा 6 गुना जुर्माना
SIP में निवेश
SIP का पूरा नाम सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान है. ये एक ऐसा इनवेस्टमेंट प्लान है जिसमें कंसिस्टेंसी मायने रखती है. ये इनवेस्टमेंट का सबसे आसान तरीका है. हालांकि ये कोई मैजिक नहीं है, इसमें आपको हर महीने इनवेस्टमेंट की कंसिस्टेंसी बनाकर रखना होगी, ये धीरे- धीरे फायदा पहुंचाएगी. समय के साथ SIP मैच्योर होती है और इसमें इंटरेस्ट जुड़ता जाता है. जितनी लंबी समयावधि के लिए आप SIP रखेंगे उतना ही ये फायदा पहुंचाएगी. इसकी एक खासियत और है कि इसे आप महज 500 रुपये से भी शुरू कर सकते हैं.
क्रिप्टो में निवेश
क्रिप्टो करेंसी में निवेश करना लोगों के लिए काफी कंफ्यूजिंग होता है. इसमें निवेश करना पूरी तरह से टाइमिंग का खेल है. क्रिप्टोकरेंसी निवेश से ज्यादा एक सट्टे की तरह है, इसका सारा खेल मार्केट वैल्यू का ही है. आपको अपने कुल निवेश का केवल एक छोटा सा हिस्सा (5%-10%) क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना चाहिए. ये एक मेन स्ट्रैटेजी नहीं है बल्कि एक हाई-रिस्क है.
स्टॉक मार्केट में निवेश
शेयर मार्केट या स्टॉक मार्केट एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है जहां सार्वजनिक कंपनियों के शेयर खरीदे और बेचे जाते हैं, जो डिमांड और स्पलाय के आधार पर काम करता है. भारत में मुख्य रूप से NSE और BSE हैं, जहां निवेशक डीमैट और ट्रेडिंग खाते के जरिए इनवेस्टमेंट किया जाता है. इसमें रिस्क फैक्टर ज्यादा है, ऐसे में इसमें निवेश करना थोड़ा सा रिस्की हो सकता है.
ये भी पढ़ें: Vande Bharat Vs Amrit Bharat: दोनों ट्रेनों में क्या है बड़ा फर्क, किराए से लेकर रफ्तार तक कौन है बेहतर?
किसमें निवेश करना सुरक्षित है?
आपको कहां और किसमें निवेश करना है ये पूरी तरह से निवेशक के ऊपर ही निर्भर करता है. लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो एसआईपी सबसे सरल और रिस्क फ्री है जिसमें निवेश किया जा सकता है. तो वहीं एक्सपर्ट्स के मुताबिक यदि आप 25 हजार रुपये की नौकरी भी कर रहे हैं, तो आपको उसमें 5000 कम से कम निवेश के लिए रखना चाहिए. इससे आप भविष्य में करोड़ों के मालिक बन पाएंगे.
