बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक तरह धुरंधर 2 की सक्सेस को खूब एंजॉय कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरह वो नई मुसीबत में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, डॉन 3 से जुड़ी कंट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही है. दरअसल, डॉन 3 के बंद होने की खबरें इन दिनों चर्चा में छाई हुई है.
ऐसे में इसके पीछे की वजह रणवीर सिंह की 7 शर्तों को बताया गया है. कहा जा रहा है कि एक्टर ने 7 वैनिटी वैन से लेकर 100 किलो बर्फ तक की डिमांड की थी, जो फरहान अख्तर पूरी नहीं कर पाए.
इसी वजह से रणवीर सिंह ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया. चलिए जानते हैं रणवीर सिंह की वो कौन-कौन सी सात शर्त थी, जिसकी वहज से कंट्रोवर्सी हो रही है.
ये भी पढ़ें:-10 करोड़ लौटाएंगे रणवीर सिंह, Don 3 का साइनिंग अमाउंट वापस कर फरहान अख्तर संग खत्म करेंगे विवाद
- 7 वैनिटी वैन
- ब्लैक कपड़ों से पूरी तरह से ढका हुआ दो वैन
- सेट पर 100 किलो बर्फ
- कोऑर्डिनेशन के लिए उनकी पसंद का डेडिकेटेड असिस्टेंट
- उनकी टीम को लोग एक्शन सीन्स की शूटिंग और निगरानी करेंगे
- अपने एक्शन सीन्स की स्टूडियो एडिटिंग पर उनका खुद का कंट्रोल होगा
- डॉन का टोन ज्यादा रफ और डार्क होगा, जो धुरंधर और उसके सीक्वल जैसा होगा
रिपोर्ट के अनुसार फरहान अख्तर ने जब फिल्म की भाषा बदलने से इंकार कर दिया और अपने ओरिजन कॉन्सेप्ट पर भी काम करने की इच्छा जताई तो रणवीर सिंह के साथ उनकी मतभेद हो गई. इसी वजह से उन्होंने 2025 में डॉन 3 से एग्जिट ले लिया.
हालांकि, इन विवादों को नजरअंदाज कर दें तो रणवीर सिंर फिलहाल अपनी लाइफ के हैप्पी स्पेस में हैं. एक तरफ उनकी फिल्म धुरंधर 2 को मिली सक्सेस ने उनकी स्टारडम में चार चांद लगा दिया है. वहीं, दूसरी तरफ हाल ही में रणवीर सिंह और उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण ने दूसरी बार पेरेंट बनने की घोषणा की है. इस कपल को पहले से एक बेटी है, जिसका नाम दुआ है.
ये भी पढ़ें:-रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ी फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’? असल वजह का अब हुआ खुलासा
