Class 12 Result Rechecking: CBSE 12वीं के छात्रों के लिए रिजल्ट 2026 के बाद एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. जो छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं या जिन्हें लगता है कि उनकी कॉपी में कोई गलती हुई है, वे अब अपनी आंसर शीट देख सकते हैं. CBSE ने पोस्ट-रिजल्ट प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे छात्रों को अपने मार्क्स को समझने और जरूरत पड़ने पर सुधार करवाने का मौका मिलेगा. रिजल्ट आने के कुछ दिनों बाद ही यह प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि छात्रों की परेशानी को कम किया जा सके और पारदर्शिता बनी रहे. बोर्ड का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य छात्रों के हित में सही फैसले लेना है.
CBSE ने कहा गलती हो सकती है, लेकिन उसे सुधारा जाएगा
CBSE के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन संयम भारद्वाज ने बताया कि बोर्ड पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करता है. उन्होंने कहा कि लगभग 1.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होती है, इसलिए कहीं न कहीं गलती होने की संभावना हो सकती है. लेकिन अगर कोई गलती सामने आती है, तो उसे तुरंत ठीक किया जाता है. CBSE का मानना है कि छात्रों को पूरा मौका मिलना चाहिए ताकि वे अपनी कॉपी समझ सकें और अगर कोई गलत मार्किंग हुई है तो उसे सही करवाया जा सके. यह कदम छात्रों के भरोसे को मजबूत करने के लिए उठाया गया है.
ऐसे करें आवेदन
आधिकारिक पोर्टल पर जाएंसबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर मुख्य घोषणाओं वाले सेक्शन में “Post Result Services 2026” या “Apply for Photocopy/Verification” लिंक पर क्लिक करें.
आप सीधे आधिकारिक रीचेकिंग पोर्टल cbseit.in पर भी जा सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः कॉपी चेक विवाद के बीच CBSE का बड़ा फैसला, री-इवैल्युएशन फीस 700 से घटाकर 100 रुपये की
दो चरणों में होगी पूरी प्रक्रिया, जानें तारीखें
इस बार CBSE ने पूरी प्रक्रिया को दो चरणों में बांटा है. पहले चरण में छात्र अपनी जांची हुई उत्तर पुस्तिकाओं की कॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह विंडो 19 मई से खुल रही है और 22 मई तक चलेगी. इसके बाद छात्रों को उनकी कॉपी की स्कैन कॉपी दी जाएगी, जिसे वे ध्यान से देख सकते हैं. छात्र अपने हर उत्तर को मार्किंग स्कीम से मिलाकर देख सकते हैं और अगर कहीं कोई गलती लगे तो उसे नोट कर सकते हैं.
मार्क्स रिव्यू और सुधार का अंतिम मौका
दूसरे चरण में छात्र अपने मार्क्स की जांच और रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह विंडो 26 मई से 29 मई तक खुली रहेगी. इस दौरान अगर किसी छात्र को लगता है कि उसकी कॉपी में गलती हुई है, तो वह आपत्ति दर्ज कर सकता है. CBSE ने कहा है कि अगर किसी गलती की पुष्टि विशेषज्ञों की टीम द्वारा हो जाती है, तो उसे तुरंत सही किया जाएगा. यह पूरी प्रक्रिया छात्रों को न्याय देने और उनके मेहनत के सही मूल्य को सुनिश्चित करने के लिए है. इससे छात्रों को न सिर्फ राहत मिलेगी, बल्कि उनका भरोसा भी बोर्ड पर और मजबूत होगा.
यह भी पढ़ेंः CBSE Three Language Policy: क्या अब तीन भाषाओं का देना होगा बोर्ड एग्जाम, CBSE के सर्कुलर ने किया साफ
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
