आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया मुकाबला सिर्फ शानदार क्रिकेट के लिए ही नहीं बल्कि मैदान पर हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे के लिए भी चर्चा में आ गया. मैच के दौरान एक ऐसा पल आया जब सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन और चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर संजू सैमसन आमने-सामने आ गए. दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी बहस ने कुछ देर के लिए मैदान का माहौल पूरी तरह गर्म कर दिया.
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 14वें ओवर में चेन्नई के युवा स्पिनर नूर अहमद गेंदबाजी कर रहे थे. क्लासेन तेजी से रन बना रहे थे और मैच का रुख बदलते नजर आ रहे थे. इसी बीच नूर अहमद ने एक बेहतरीन गुगली डाली जिसने क्लासेन को पूरी तरह चकमा दे दिया. गेंद को खेलने के प्रयास में क्लासेन का पैर क्रीज से बाहर निकल गया. विकेट के पीछे खड़े संजू सैमसन ने शानदार फुर्ती दिखाते हुए तुरंत गिल्लियां बिखेर दीं. टीवी रिप्ले में साफ दिखाई दिया कि क्लासेन का पैर हवा में था और उन्हें स्टंप आउट करार दिया गया. क्लासेन ने 26 गेंदों में 47 रन की तेज पारी खेली.
Henrich Klassen abused Sanju Samson after stumping him ?🤬🤬
What’s your views on this?? #CSKvsSRH pic.twitter.com/pWrTTkxdny
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) May 18, 2026
आउट होने के बाद बढ़ा तनाव
आउट दिए जाने के बाद क्लासेन काफी नाराज दिखाई दिए. पवेलियन लौटने से पहले वह सीधे संजू सैमसन के पास पहुंचे और दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हो गई. शुरुआत में मामला सामान्य बातचीत जैसा लगा, लेकिन कुछ ही सेकंड में दोनों खिलाड़ियों के हाव-भाव बदल गए. क्लासेन आगे बढ़ने के बाद दोबारा मुड़े और फिर से सैमसन की तरफ आते दिखाई दिए. इससे मैदान पर तनाव और बढ़ गया. फैंस भी इस नजारे को देखकर हैरान रह गए क्योंकि मैच बेहद अहम मोड़ पर था.
यह भी पढ़ें- IPL 2026: इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
अंपायर्स और शिवम दुबे ने संभाला मामला
स्थिति को बिगड़ता देख मैदान पर मौजूद अंपायर्स तुरंत बीच में आए. उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को अलग किया और माहौल शांत कराने की कोशिश की. अंपायर्स ने संजू सैमसन को शांत रहने की सलाह दी ताकि मैच बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ सके. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने भी समझदारी दिखाई. उन्होंने हेनरिक क्लासेन को शांत कराया और उन्हें पवेलियन की तरफ भेजा. इसके बाद मैच दोबारा शुरू हुआ.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
क्लासेन और संजू सैमसन के बीच हुई यह बहस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. फैंस अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोगों ने संजू सैमसन की विकेटकीपिंग की तारीफ की, जबकि कई फैंस ने क्लासेन के गुस्से को लेकर भी चर्चा की.
