‘सॉरी आपको नौकरी पर नहीं रख सकते क्योंकि…’, पानीपत में ज्वाइनिंग के 2 घंटे बाद दलित युवक को नौकरी से निकाला


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पुलिस ने शिकायत दर्ज कर गहन जांच शुरू की.

हरियाणा के पानीपत में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस मामले के सामने आने के बाद से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है. यहां एक युवक को नौकरी से केवल इसलिए निकाल दिया क्योंकि युवक दलित जाति से था. युवक गिड़गिड़ाता रहा कि उसे उसकी योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाए, लेकिन युवक को कंपनी से धक्के मारकर निकाल दिया गया.  युवक ने मामले की शिकायत दर्ज करवा दी है. हालांकि, इस मामले ने एक बार फिर से योग्यता बनाम जाति की बहस को छेड़ दिया है. 

बाबरपुर मंडी निवासी (रिजुल कुमार ) ने बताया कि पानीपत जीटी रोड स्थित इला होम फैशन कंपनी में इंटरव्यू के बाद उसका HR की पोस्ट के लिए चयन हुआ था. चयन के बाद रिजुल को कंपनी के जीएम से मिलने को कह गया. युवक जीएम से मिलने उनके केबिन में गया था, जहां जीएम ने योग्यता की बजाय युवक की जाति पूछी. अपनी जाति बताने के बाद रिजुल घर आ गया.

बिहार में 36% अति पिछड़ा जाति, फिर भी CM पद क्यों नहीं? सवर्ण और OBC का रहा बोलबाला, कब खत्म होगा EBC का इंतजार?

‘ज्वाइनिंग के 2 घंटे बाद ही नौकरी से निकाला’

करीब 2 घंटे बाद कंपनी के अधिकारी ने कॉल कर रिजुल को कहा, ‘आई एम सॉरी हम’ आपको नौकरी पर नहीं रख सकते क्योंकि आप शेड्यूल कास्ट से हैं. ये हमारी पॉलिसी में नहीं आता. इतना सुनकर युवक के होश उड़ गए.’ इसपर युवक ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ कंपनी में जब नौकरी से हटाने का कारण पूछने गया तो युवक और उसकी बहन को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया. वो गिड़गिड़ाता रहा कि मेरी योग्यता देखिए और नौकरी से मत निकालिए, लेकिन मालिक ने साफ कहा कि हम जाति देखकर नौकरी पर रखते हैं. 

‘मालिक की मां ने भी किया अपमानित’

युवक का आरोप है कि कंपनी मालिक की मां ने भी उन्हें जातिसूचक शब्द बोले ओर दोनों भाई बहन को धक्के मारकर कंपनी से बाहर निकाल दिया गया. पीड़ित युवक ने थाना सेक्टर 13,17 में पहुंचकर कंपनी मालिक की मां, जीएम और HR के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तमाल कर अपमानित करने की शिकायत दर्ज कराई है. वहीं, शिकायत पर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच गहनता से की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

‘जाति के आगे पार्टी कुछ नहीं..’, बीजेपी विधायक गोपाल भार्गव के बयान से सियासी हलचल तेज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *