यूपी में हीटवेव का कहर! कई जिलों में 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी


उत्तर प्रदेश में मई के तीसरे सप्ताह में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. मंगलावर को भी मौसम बेहद गर्म रहने वाला है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भीषण हीट वेव की चेतावनी जारी की है. बांदा समेत कई जिलों में तापमान पहले ही 46 डिग्री सेल्सियस के पार जा चूका है और आज से स्थिति और बिगड़ने वाली है.

राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहेगा. इसके अलावा प्रयागराज हमीरपुर, बांदा, कानपुर, वाराणसी और आगरा में पारा 44 से 46 के बीच रहने का अनुमान है. आसमान साफ रहेगा, तेज धूप और गर्म हवाएं गर्मी और बढ़ाएंगी. इसके साथ ही अगले कुछ दिन बारिश होने का कोई अनुमान नहीं है.

यह भी पढ़ें: जयवीर सिंह बोले- अजान से नींद हो रही खराब, सीएम ने कहा- सड़क पर नहीं होगी नमाज, चुनावी साल में संयोग या प्रयोग?

19-22 मई तक इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट 

मौसम विभाग ने गंगा के मैदानी इलाकों के साथ ही दक्षिणी यूपी व पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में 19 से 22 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इनमें प्रभावित जिले हैं- आगरा, इटावा, ओरैया, कानपूर देहात, कानपुर नगर, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया शामिल हैं.

पश्चिम यूपी में हीट वेव अलर्ट 

उधर वेस्ट यूपी को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है, जिसमें 19 से 24 मई तक सीवियर हीट वेव की स्थिति बन सकती है. जबकि मंगलवार और बुधवार को तेज गर्मी पड़ेगी. यहां भी तापमान 44 डिग्री के ऊपर जा सकता है. स्वास्थ्य विभाग ने दिन में सावधानी से बाहर निकलने की सलाह दी है. इसके अलावा बच्चों और बुजुर्गो को लू से बचाने की भी सलाह दी है और अधिक से अधिक पानी पीने को कहा है.

जून में बारिश की संभावना 

हालांकि केरल में मानसून पहुंचने वाला है, लेकिन अभी यूपी में राहत मिलने में समय लग सकता है, जो परिस्थितियां बन रहीं हैं उसके मुताबिक जून के पहले सप्ताह के अंत या दूसरे सप्ताह में मानसून दस्तक दे सकता है.

यह भी पढ़ें: Meerut News: बीए छात्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मोबाइल चैट देखकर आरोपी ने उतारा मौत के घाट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *