प्रयागराज में सिविल लाइंस के पास होटल के पास लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित सिविल लाइंस इलाके में रविवार दोपहर होटल विट्ठल में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. दमकल विभाग के अनुसार 18 मई को दोपहर 1:38 बजे विट्ठल होटल, सुभाष चौराहा के पास आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद CFO प्रयागराज के निर्देशन में FSO सिविल लाइंस और फायरकर्मियों की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया.

होटल सिविल लाइंस के व्यस्त इलाके में स्थित है, जहां आसपास कई महत्वपूर्ण कार्यालय और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मौजूद हैं.

‘नमाज पढ़नी है, शिफ्ट में पढ़िए, प्यार से मानेंगे ठीक, नहीं तो…’, CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और दमकल विभाग आग पर काबू पाने में जुटा हुआ है.

‘दूसरों के धर्म को…’, अजान से नींद खराब होने वाले बयान पर अब क्या बोले योगी के मंत्री?

होटल से आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया. फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है, लेकिन आग इतनी भयावह है कि देर तक उस पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका. शुरुआती जानकारी के मुताबिक होटल के अंदर करीब एक दर्जन से अधिक लोग फंसे होने की आशंका जताई गई, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने के बाद आग लगी. मौके पर सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा भी मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *