यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर को बड़ा झटका, सुभासपा प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी


उत्तर प्रदेश चुनाव (UP Assembly Election 2027) को लेकर जहां एक तरफ पार्टियों का शक्ति प्रदर्शन शुरू हो चुका है, वहीं दूसरी तरफ नेताओं की तरफ से अब दल बदलने के क्रम ने भी रफ़्तार पकड़ ली है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने पार्टी से इस्तीफा देकर मुकेश साहनी की VIP पार्टी को ज्वाइन कर लिया. अब इसको लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने ही बड़ा दावा कर दिया है. 

सुभासपा के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर किया गया है. पार्टी पूरी तरह मजबूत है और कार्यकर्त्ता पूरी शिद्दत के साथ पार्टी के साथ हैं. लेकिन इस तरह अचानक प्रदेश अध्यक्ष का हटना, इस सवाल का जबाब पार्टी नेता अभी नहीं दे रहे हैं. माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ कई और कार्यकर्त्ता भी पार्टी छोड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: UP News: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की अखिलेश यादव को चुनौती, बोले- ‘जिस मुद्दे पर चाहें…’

पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे प्रेमचंद- अरविंद राजभर

इस विषय को लेकर जब एबीपी लाइव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता डॉ.  अरविंद राजभर से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि बीते कुछ सप्ताह से वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे थे. ऐसे कई प्रमाण भी हमारे समक्ष आए थे, जब इन बातों को लेकर उनसे जवाब मांगा गया तो उन्होंने इस प्रकार का निर्णय लिया है और अब हमारी पार्टी की तरफ से कमेटी और कार्यकर्ताओं की अगली बैठक में विचार करके 19 मई तक पार्टी के ही वरिष्ठ नेता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. 

समाजवादी पार्टी और ओमप्रकाश राजभर में जारी है जुबानी जंग

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की रैलियों से लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र तक में सपा और मंत्री ओमप्रकाश राजभर में जुबानी जंग तेज देखी जा रही है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश का चुनाव नजदीक होगा, पार्टियों के बीच सियासी सरगर्मी और तेज होगी. मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश के चुनाव में 62 सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर अपना दावा किया है. 

यह भी पढ़ें: यूपी फिर बनाएगा रिकॉर्ड, एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, सीएम योगी ने दिए निर्देश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *