महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन पर आग-बबूला हुई महिला, देखने वाले रह गए सन्न! वीडियो वायरल


महाराष्ट्र के वर्ली में बीजेपी के मोर्चे के बीच मंत्री गिरीश महाजन पर एक महिला भड़क गई. सड़क पर ट्रैफिक जाम की वजह से महिला ने मंत्री से बहस की और भड़कते हुए कहा कि यहां से चले जाओ. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. अब इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल कहा कि इस बहन ने बीजेपी का असली चेहरा उजागर कर दिया.

बीजेपी का असली चेहरा इस बहन ने उजागर किया- सपकाल

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने एक्स पर लिखा, ”महिलाओं के सशक्तिकरण के नाम पर राजनीति करने वाली, आरक्षण के मुद्दे को आगे कर महिलाओं को गुमराह करने वाली और उन्हें केवल राजनीतिक साधन की तरह इस्तेमाल करते हुए झूठा नैरेटिव फैलाने वाली भाजपा का असली चेहरा इस बहन ने वर्ली से निकले मोर्चे के सामने जाकर उजागर कर दिया है.” 

मोर्चों और प्रचार के जरिए बीजेपी कर रही लोगों को गुमराह- सपकाल

उन्होंने आगे कहा, ”महिला आरक्षण की आड़ में संविधान और चुनावी प्रक्रिया में बदलाव करने की भाजपा की साजिश को ‘इंडिया’ गठबंधन ने पहले ही नाकाम कर दिया था. इसके बाद अब मोर्चों और प्रचार के माध्यम से फिर से लोगों को गुमराह करने की कोशिश शुरू थी लेकिन इस साहसी बहन ने वह प्रयास भी विफल कर दिया है.”

‘आने वाले वक्त में बीजेपी को सत्ता से बाहर करेंगी महिलाएं’

हर्षवर्धन सपकाल ये भी कहा, ”आज केवल मंत्री गिरीश महाजन को पीछे हटने पर मजबूर किया गया है. आने वाले समय में देश की महिलाएं इसी तरह भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगी.”

‘ये वीरता का सम्मान…’, एकनाथ शिंदे ने निभाया वादा, पहलगाम में शहीद हुए आदिल हुसैन के परिजनों को सौंपा घर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *