CM नीतीश कुमार ने अपनी अंतिम कैबिनेट की बैठक में क्या कहा? ‘आगे बिहार में…’


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम पद छोड़ने से पहले मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को अपनी आखिरी कैबिनेट की मीटिंग की. कुछ देर यह बैठक चली. मीटिंग खत्म होने के बाद चिराग पासवान की पार्टी के मंत्री संजय सिंह ने जानकारी दी कि नीतीश कुमार ने क्या कुछ कहा है.

उन्होंने बताया, “नीतीश ने अपने संबोधन में कहा कि आगे बिहार में जो नई सरकार बनेगी उसका सहयोग करुंगा. मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा. बिहार में काफी काम हुआ है. आगे भी होगा. आप लोग नई सरकार में मिल-जुलकर अच्छे से काम करिए.”

बैठक के दौरान मंत्रिमंडल के सदस्यों ने पिछले 20 वर्षों तक राज्य की सत्ता संभालने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया. संजय सिंह ने आगे बताया कि बैठक के बाद ग्रुप फोटोग्राफी हुई. हर कोई बहुत भावुक था. उन्होंने कहा कि नया सीएम कौन होगा आज एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में चार बजे साफ होगा.

नीतीश कैबिनेट ने बैठक में कैबिनेट भंग करने की सिफारिश की. इस्तीफे के साथ राज्यपाल को सूचना देंगे. आज दोपहर 3:15 बजे नीतीश कुमार इस्तीफा सौंपेंगे.

यह भी पढ़ें- ‘जो भी मुख्यमंत्री होगा, जो भी सरकार बनेगी, वह…’, नए CM पर JDU नेता संजय झा की प्रतिक्रिया

कांग्रेस बोली- ‘नीतीश कुमार पलटी…’

बिहार में बदलती सियासी हवा पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है. बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन का कहना है कि आज संविधान निर्माता बाबा साहेब की जयंती पर जिस तरीके से बिहार में लोकतंत्र की हत्या बीजेपी द्वारा की जा रही है, ऐसे में जेडीयू कार्यकर्ताओं की निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी कहीं भारतीय जनता पार्टी के लिए कयामत ना साबित हो जाएं.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पलटी मारने के उस्ताद हैं. कहीं बीजेपी के नाराज हनुमान लोजपा, पुराने सहयोगी जीतन राम मांझी जी के हम(से) और तेलुगु देशम पार्टी के नायडू साहब को लेकर पलटी ना मार दें.

यह भी पढ़ें- Bihar New CM: ‘आज बिहार को थोपा हुआ मुख्यमंत्री मिलेगा, जिसका नाम…’, कांग्रेस का बड़ा बयान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *