6 लाख में लग्जरी का मजा! Tata Tigor से लेकर Maruti Dzire तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती सेडान


अगर आप कम बजट में लग्जरी का मजा लेना चाहते हैं तो आपके लिए भारतीय बाजार में कई किफायती सेडान मौजूद हैं. खास बात यह है कि इन सेडान की कीमत सिर्फ 6 लाख रुपये से शुरू होती है. इतना ही नहीं इन गाड़ियों में आपको कई शानदार फीचर्स भी मिल जाएंगे. आइए जानते हैं कि लिस्ट में किन सेडान का नाम शामिल है?

Tata Tigor

लिस्ट में पहला नाम Tata Tigor का है. इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये है. अगर आप दिल्ली में इस सेडान को खरीदते हैं तो RTO और इंश्योरेंस के बाद इस गाड़ी की ऑन-रोड कीमत 6.37 लाख रुपये हो जाएगी. Tata Tigor के पावरट्रेन की बात की जाए तो यह कार पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन में आती है.

सेडान का पेट्रोल वेरिएंट 19.2 kmpl का माइलेज देता है, जबकि CNG वेरिएंट 26 km/kg तक का माइलेज दे सकता है. सेफ्टी के मामले में भी टाटा टिगोर काफी आगे है. टाटा टिगोर को Global NCAP से 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है. वहीं इस गाड़ी में 6 एयरबैग, ABS और मजबूत बॉडी मिलती है, जो इसे परिवार के लिए अच्छा ऑप्शन बनाती है.

Hyundai Aura

सेडान की इस लिस्ट में दूसरा नाम Hyundai Aura का है. Hyundai Aura की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है. अगर आप इस गाड़ी को दिल्ली में खरीदते हैं तो रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस के बाद आपको यह सेडान करीब 6.24 लाख रुपये ऑन-रोड कीमत पर मिल जाएगी.

Hyundai Aura में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83PS की पावर जेनरेट करता है. इस इंजन में 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT का ऑप्शन मिलता है. इस कार में पेट्रोल इंजन के साथ 17.5 kmpl का माइलेज मिलता है, जबकि यह कार सीएनजी पर 22 kmpl का माइलेज देती है.

Maruti Dzire

सस्ती सेडान की लिस्ट में तीसरा नाम Maruti Dzire का है. इस सेडान की एक्स-शोरूम कीमत 6.25 लाख रुपये है. अगर आप RTO, इंश्योरेंस और दूसरे चार्जेस के बाद इस गाड़ी को ऑन-रोड कीमत पर खरीदते हैं तो यह सेडान आपको 7.26 लाख रुपये में मिल जाएगी. खास बात यह है कि आप इस गाड़ी को फाइनेंस भी करा सकते हैं.

इस गाड़ी के फीचर्स बाकी गाड़ियों की तुलना में कहीं ज्यादा एडवांस्ड हैं. इसमें 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम Android Auto और Apple CarPlay जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके साथ ही वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स और स्मार्ट की जैसे फीचर्स इसे एक प्रीमियम टच देते हैं. 

यह भी पढ़ें:-

Porsche Macan से Tesla Model Y तक, ये हैं सबसे ज्यादा रेंज देने वाली 5 इलेक्ट्रिक कारें, देखें लिस्ट 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *