डोनाल्ड ट्रंप ने दी वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस को नई जिम्मेदारी, बने ‘FRAUD’ के इंचार्ज


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. ट्रंप ने उन्हें अमेरिका में ‘FRAUD’ का इंचार्ज बना दिया है. उन्होंने बताया है कि वेंस अमेरिका में बड़े स्तर पर फैले करप्शन और धांधली को खत्म करने के लिए ट्रंप प्रशासन के महान लोगों के साथ मिलकर काम करेंगे.

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सोशल ट्रुथ पर लिखा, ‘उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अब संयुक्त राज्य अमेरिका में फैले “FRAUD” के इंचार्ज हैं. अमेरिका में फ्रॉड बड़े स्तर पर फैला हुआ है और ट्रंप प्रशासन के कई महान लोगों के साथ मिलकर वह जो काम करेंगे, वह हमारे देश के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.’

यूएस प्रेसिडेंट ने आगे कहा कि हम जेडी वेंस को ‘फ्रॉड का सरगना’ कहेंगे और उनका फोकस हर जगह होगा, लेकिन मुख्य रूप से उन डेमोक्रेटिक राज्यों पर होगा, जिनमें कैलिफोर्निया, इलिनोइस, मिनेसोटा, सोमालिया, न्यूयॉर्क और कई अन्य राज्यों के भ्रष्ट डेमोक्रेटिक राजनेताओं ने करदाताओं के पैसे की अभूतपूर्व चोरी की है. आंकड़े इतने बड़े हैं कि अगर वे सफल होते हैं तो हम सचमुच अपने अमेरिकी बजट को संतुलित कर पाएंगे. लॉस एंजिल्स में छापे शुरू हो चुके हैं. जेडी को शुभकामनाएं!

ईरान से बातचीत कर रहे हैं जेडी वेंस

ईरान के साथ युद्ध में उलझा अमेरिका इस समय उसके साथ समझौता करना चाहता है और इसके लिए यूएस की ओर से जेडी वेंस ही आगे हैं. ऐसी रिपोर्ट भी सामने आई हैं कि पहले ट्रंप के दामाद कुशनर और बिटकॉफ ईरान के साथ डील कर रहे थे, लेकिन ईरान की आपत्ति के बाद जेडी वेंस को यह जिम्मेदारी मिली है. इस बीच अब ट्रंप ने बड़ा ऐलान कर दिया है कि वेंस को अमेरिका में होने वाली धोखाधड़ी से निपटना होगा. यहां जिन नेताओं ने टैक्स चोरी की है, उनपर भी एक्शन लिया जाएगा. ट्रंप खासकर डेमोक्रेट नेताओं से चिढ़े हुए हैं और उनको लेकर वह कई बार विवादित बयान भी दे चुके हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *