टोरंटो कॉन्सर्ट में पाकिस्तानी सिंगर संग तलविंदर ने किया स्टेज शेयर, सोशल मीडिया पर मचा बवाल


भारत के सबसे पसंदीदा सिंगर्स में से एक तलविंदर इन दिनों एक विवाद में घिर गए हैं. हाल ही में वो कनाडा के टोरंटो में कॉन्सर्ट कर रहे थे, जहां उन्हें पाकिस्तानी सिंगर हसन रहीम के साथ देखा गया और दोनों ने वहां मौजूद फैंस को गाने सुनाए. इसके बाद भारतीय फैंस ने जमकर उनकी आलोचना की और धीरे-धीरे ये मामला सोशल मीडिया पर फैल गई. इसी बीच तलविंदर ने कई तस्वीरों को भी पोस्ट किया, जो अब वायरल हो चुकी हैं. 

पाक सिंगर संग दिखे तलविंदर

मंगलवार को तलविंदर ने इंस्टाग्राम पर इस कॉन्सर्ट की तस्वीरें और विडियोज को शेयर किया, जिसमें वो हसन रहीम के साथ दिखे और दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया. पोस्ट के साथ तलविंदर ने कैप्शन में लिखा, ‘टोरंटो में हसन रहीम के साथ मेरी विश पूरी हो गई.’ 

इस पोस्ट पर हसन रहीम ने भी कमेंट कर लिखा, ‘भाई’. कॉन्सर्ट में मौजूद फैंस ने इस शाम को पूरी तरह एंजॉय किया. हालांकि अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर बहस का कारण बन गई है और कमेंट में कई यूजर्स तलविंदर को ट्रोल कर रहे हैं.

टोरंटो कॉन्सर्ट में पाकिस्तानी सिंगर संग तलविंदर ने किया स्टेज शेयर, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

भारत में बैन हैं पाक कलाकार

पहलगाम टेरर अटैक’ के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है. इस घटना ने देश के हर व्यक्ति को झकझोर दिया था, जिसके बाद से इंडिया में पाकिस्तान के कलाकारों के सोशल मीडिया को भी बैन कर दिया गया. कुछ समय पहले दिलजीत दोसांझ ने भी पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ ‘सरदार जी 3’ फिल्म में काम किया था, जिसे भी इंडिया में बैन कर दिया गया और दिलजीत को कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. अब तलविंदर का ये पोस्ट फिर से देश में हलचल मचा रहा है. 

ये भी पढ़ें: ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने 16 साल बाद छोड़ा इंडिया, बोली- ये बहुत मुश्किल होने वाला है

यूजर ने किया पोस्ट

इसी बीच एक्स पर एक यूजर ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘ये तलविंदर हैं, जो हसन रहीम के कॉन्सर्ट में गए थे. उसी हसन रहीम ने हमारे ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ का मजाक उड़ाया था. आखिर कुछ पंजाबी कलाकारों को पाकिस्तानियों से इतना लगाव क्यों होता है?’ इस पोस्ट ने भी सोशल मीडिया पर आग का काम किया. हालांकि कई फैंस ने उनका समर्थन भी किया.

दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं तलविंदर?

वहीं बात करें पर्सनल लाइफ की, तो तलविंदर का नाम कई बार एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ लिया जा चुका है. साथ ही लोलापालूजा 2026 कॉन्सर्ट में दोनों को हाथ पकड़कर चलते देखा गया था, जिससे उनकी डेटिंग की खबरों ने भी खूब चर्चा बटोरी थी. हालांकि, दोनों ने ही इसे लेकर रिएक्ट नहीं किया है.

बता दें कि तलविंदर ने अपने करियर की शुरुआत स्पोटिफाई और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर गाने अपलोड करके की थी. ओरिजिनल के साथ कई कवर सॉन्ग भी उन्होंने रिलीज किए. हालांकि साल 2022 में उनके गाने कम्मो जी, धुंधला और फंक सॉन्ग को दर्शकों ने बहुत पसंद किया, जिससे उन्हें पहचान मिलनी शुरू हो गई. 2024 में उन्होंने अपना पहला एल्बम मिसफिट शुरू किया, जिसमें 13 गाने थे.

ये भी पढ़ें: संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ को मिला ‘UA 16+’ सर्टिफिकेट, जानें फिल्म से जुड़ा हर अपडेट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *