Happy Patel OTT Release: इस दिन रिलीज होगी ‘हैप्‍पी पटेल: खतरनाक जासूस’, जानें कब और कहां देखें


वीर दास की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘हैप्‍पी पटेल: खतरनाक जासूस’ जनवरी 2026 में थिएटर्स में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे खास सफलता नहीं मिली. अब, आमिर खान के बैनर तले बनी ये फिल्म अप्रैल 2026 में ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म को आप कब और कहां देख सकते हैं.

ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी ‘हैप्‍पी पटेल: खतरनाक जासूस’
भारत की पहली अनोखी कॉमिक जासूस फिल्म के रूप में जानी जाने वाली ये एंटरटेनर 1 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर फिल्म की ओटीटी रिलीज की जानकारी दी है. कैप्शन में लिखा, ‘इंडिया शुरुआती लोगों के लिए नहीं है. लेकिन हैप्पी पटेल के लिए है. ‘हैप्‍पी पटेल: खतरनाक जासूस’, 1 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देखें.’

‘हैप्‍पी पटेल: खतरनाक जासूस’ के बारे में 
इस स्पाइ-कॉमेडी फिल्म की कहानी लंदन में रहने वाले एक गुजराती युवक, हैप्पी पटेल (वीर दास) के इर्द-गिर्द घूमती है. हैप्पी का सपना ब्रिटिश इंटेलिजेंस एजेंसी (MI7) में एक जासूस बनना है, लेकिन अपनी मासूमियत और अनाड़ीपन की वजह से वह सात बार इसकी परीक्षा में फेल हो चुका होता है.

कहानी में मोड़ तब आता है जब उसे एक खास मिशन के लिए भारत के गोवा भेजा जाता है. वहां उसे एक ब्रिटिश महिला, बीट्राइस को छुड़ाना है, जिसे किडनैप कर लिया गया है. गोवा पहुंचने पर हैप्पी की भिड़ंत एक खतरनाक लेडी डॉन ‘मामा’ से होती है. ‘मामा’ एक ऐसी विलेन है जो जितनी बड़ी गैंगस्टर है, उतनी ही शौकीन रसोइया भी है. फिल्म में  एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी और जासूसी का मेल है.

फिल्म की कास्ट
वीर दास के अलावा इस फिल्म में मोना सिंह, इमरान खान और मिथिला पालकर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है और फिल्म में उनका स्पेशल कैमियो भी किया. फिल्म, जो वीर दास और कवी शास्त्री के निर्देशन में बनी है, एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी और जासूसी का मेल है. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *