बॉलीवुड के दबंग एक्टर और पॉलीटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा अपने बेबाक बयानों को लेकर काफी चर्चा में बने रहते हैं. अब हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बारे में बात की. इस इंटरव्यू में बेटी की शादी के सवाल पर एक्टर थोड़े से झुंझलाए नजर आए. आइये जानते हैं क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा.
सोनाक्षी की शादी के सवाल पर झल्लाए शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में न्यूज 18 के साथ बातचीत की है. इस दौरान उनसे जब सवाल किया गया कि, सोनाक्षी औक जहीर की शादी कैसी चल रही है. इस सवाल का जवाब देने से पहले एक्टर थोड़ा सा झल्ला गए. हालांकि उन्होंने फिर भी बात को संभालते हुए सटीक जवाब दिया. उन्होंने पहले कहा कि, ‘सब कुछ ठीक है. हम बहुत खुश हैं. दोनों मेड फॉर ईच अदर है.’
‘कोई गैरकानूनी काम नहीं किया’
इसके बाद जब शत्रुघ्न सिन्हा से सोनाक्षी और जहीर के बीच अनबन की खबरों के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने जवाब दिया,’हमने कोई गैरकानूनी काम नहीं किया है, जो भी किया है संविधान के अंतर्गत ही किया है. बच्चे जवान हैं, बच्चे बड़े हो चुके हैं. अगर वो खुश हैं, तो मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी? हमें उनका साथ देना चाहिए. पूरे दिल से चट्टान की तरह उनके साथ खड़े रहना चाहिए.’ अपने इस जवाब से उन्होंने सारी अटकलों को खारिज कर दिया. शत्रुघ्न ने साफतौर पर कह दिया है कि उनके परिवार में कोई अनबन नहीं है और वो परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं.
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को जहीर इकबाल के साथ शादी की थी. जहीर और सोनाक्षी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. जिसके बाद दोनों ने शाी का फैसला किया. सोनाक्षी की शादी में उनके दोनों भाई नजर नहीं आए ऐसे में कयास लगाए गए क बहन की शादी से दोनों भाई नाराज हैं. तो वहीं शत्रुघ्न और पूनम भी केवल नाम के लिए शादी में शामिल हुए थे. हालांकि कुछ समय के बाद सोनाक्षी और उनकी मां दोनों ने ही इन खबरों को बेवजह बताया. फिलहाल सोनाक्षी और जहीर बॉलीवुड के क्यूट और बेस्ट कपल की लिस्ट में शुमार हैं.
