पाकिस्तान पर भड़का अफगानिस्तानी क्रिकेट प्लेयर, काबुल हमले के बाद भारत से कर दी ये बड़ी अपील


पाकिस्तान द्वारा काबुल पर हवाई हमलों में एक रिहैबिलिटेशन अस्पताल को भी निशाना बनाया गया. अफगानिस्तान के अनुसार इसमें कम से कम 400 लोगों की मौत हुई है और 250 से अधिक लोग घायल हुए. क्रिकेटर अल्लाह गजनफर ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इंटरनेशनल कम्युनिटी को एक इमोशनल मैसेज दिया. उन्होंने भारत को अफगानिस्तान का करीबी दोस्त बताते हुए साथ आने की अपील की.

काबुल के जिस रिहैबिलिटेशन अस्पताल में हमला हुआ, वहां ड्रग एडिक्शन का इलाज होता था. अफगानिस्तान के डिप्टी सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने कहा कि ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हमला हुआ, इसमें बड़ा नुकसान हुआ है. हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि एयरस्ट्राइक सिर्फ वहां की गई है जहां गोला बारूद और तकनीकी उपकरण के भंडार थे. अफगानिस्तानी प्लेयर गजनफर ने कहा कि यह अस्पताल बहुत से लोगों की मदद करता है और ये हमले आम लोगों के लिए बहुत विनाशकारी हो सकते हैं.

अल्लाह गजनफर ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा, “उन लोगों के पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे, उन जगहों को भी निशाना बनाया गया. उन्होंने (पाकिस्तान) उन्हें मार दिया. यह अफगानिस्तान के लोगों को मंजूर नहीं है.” गजनफर ने इन हमलों के मकसद पर सवाल उठाते हुए इसकी निंदा की. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान इससे क्या साबित करने की कोशिश कर रहा है? पता नहीं. वे आम लोगों पर हमला कर रहे हैं. अफगानिस्तान इसे मंजूर नहीं कर सकता.”

भारत हमारा करीबी दोस्त

गजनफर ने कहा, “सभी अफगानिस्तान का इतिहास जानते हैं. अगर इतिहास खुद को दोहराता है तो पाकिस्तान के लिए अच्छा नहीं होगा.” गजनफर आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे. उन्होंने इंटरनेशनल कम्युनिटी से साथ आने की अपील करते हुए भारत को अफगानिस्तान का दोस्त बताया. उन्होंने कहा कि मिलकर साथ करने की जरुरत है. क्योंकि ये लड़ाई इसमें शामिल किसी भी पक्ष के लिए अच्छा नहीं है.

उन्होंने कहा,  “भारत हमारा करीबी दोस्त है. हम उनके साथ जुड़कर इन विषयों पर बातचीत करना चाहते हैं, ताकि ये चीजें न हों. दूसरे देशों से भी हमारी यही अपील है, ये लोगों के लिए अच्छा नहीं है.”

यह भी पढ़ें

टेंशन में है अबरार अहमद? सनराइजर्स में चुने जाने के बाद हो रहे विवाद पर आया पाकिस्तानी स्पिनर का रिएक्शन

कुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, ग्रैंड रिसेप्शन में परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना

‘क्या सुनील गावस्कर ने कमेंट्री का बहिष्कार किया?’, पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी ने भारतीय दिग्गज पर साधा निशाना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *