साउथ की टॉप एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. अब लग रहा है कि फैंस का ये इंतजार खत्म हो जाएगा. क्योंकि,एक्ट्रेस 44 की उम्र में सात फेरे लेने की तैयारी जो कर रही हैं. वैसे तो अनुष्का शेट्टी की शादी की खबरें पहले भी कई बार सुर्खियों में छा चुकी हैं.
लेकिन, वो महज अफवाह थीं. अनुष्का शेट्टी अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रह चुकी हैं. बाहुबली एक्टर प्रभास के संग भी अनुष्का शेट्टी का नाम जुड़ चुका है. हालांकि, दोनों ने हमेशा इसे अफवाह ही करार दिया और एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया.
ऐसे में अनुष्का शेट्टी के फैंस हमेशा से उन्हें दुल्हन बने देखना चाहते थे.अब अनुष्का की शादी की खबरें एक और बार सुनने को मिल रही है. बता दें कि एक्ट्रेस के दूल्हा प्रभास तो बिल्कुल भी नहीं हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस जल्द ही शादी करने वाली हैं.
इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते अनुष्का के होने वाले पति
अनुष्का का परिवार ही उनकी शादी की प्लानिंग में लगा हुआ है और जल्द ही वो सात फेरे ले सकती हैं.रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का की जिससे शादी होने वाली है, उनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई ताल्लुक नहीं है. एक्ट्रेस के होने वाले पति को लेकर कहा जा रहा है कि वो एक बिजनेसमैन हैं.
रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि अनुष्का जिससे शादी करने वाली हैं वो उनके फैमिली फ्रेंड ही हैं. हालांकि, एक्ट्रेस के होने वाले दूल्हे राजा कौन हैं और क्या करते हैं. इसके बारे में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.
इतना ही नहीं बल्कि अनुष्का शेट्टी ने भी अपनी शादी को लेकर ऑफिशियल तौर पर कुछ भी नहीं कहा है.अनुष्का शर्मा की वर्क फ्रंट के बारे में बात करें तो आखिरी बार उन्हें 2025 में घाटी फिल्म में देखा गया था. फिलहाल वो लाइमलाइट से दूर हैं. अनुष्का ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. लेकिन, उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी बाहुबली में देवसेना की भूमिका निभाकर ही मिली.
ये भी पढ़ें:-Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का ‘ओल्ड हॉलीवुड’ स्टाइल लुक हुआ वायरल
