राज्यसभा चुनाव: बिहार में NDA के 4 विधायक करेंगे क्रॉस वोटिंग? सियासी दावे से मची खलबली


बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए आज (सोमवार) वोटिंग है और नतीजे भी आज ही आ जाएंगे. चार सीटों पर एनडीए की जीत तय मानी जा रही है लेकिन एक सीट के लिए महागठनबंधन और एनडीए दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इस बीच महागठबंधन के नेता दावा कर रहे हैं कि हमारी एक सीट पर जीत सुनिश्चित है. विधायक आईपी गुप्ता ने कहा कि एनडीए के चार विधायक हमारे संपर्क में हैं. क्रॉस वोटिंग करेंगे. महागठबंधन प्रत्याशी की जीत होगी.

इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के अध्यक्ष और विधायक आईपी गुप्ता ने दावा किया कि महागठबंधन के पास जो संख्या बल है वह 41+4 का है. हम एनडीए में ही सेंधमारी कर रहे हैं. आईपी गुप्ता के इस सियासी दावे से खलबली मच गई है.

हमारे पास आंकड़े पूरे: रणविजय साहू

दूसरी ओर वोटिंग के लिए एक होटल में महागठंबधन के विधायकों को रखा गया था. अब आज जब मतदान होना है तो धीरे-धीरे वे निकलने लगे हैं. होटल के बाहर मीडिया से आरजेडी के विधायक और पार्टी के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने दावा किया कि हमारे पास आंकड़े पूरे हैं. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन एकजुट है. कुछ क्षण में सब पता चल जाएगा. हमारी जीत सुनिश्चित है.

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: बिहार में 5 सीटों के लिए मतदान आज, 9 बजे से वोटिंग, शाम को आएंगे नतीजे

वहीं आरजेडी के विधायक गौतम कृष्णा ने भी कहा कि हमलोग एकजुट हैं और हमारे उम्मीदवार की जीत होगी. बता दें कि एनडीए गठबंधन के पांच और तेजस्वी के एक उमीदवार मैदान में हैं. यानी पांच सीट के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं. 

एनडीए-महागठबंधन में किसके पास कितने विधायक?

बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं. एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 41 वोट की जरूरत होती है. एनडीए के पास 202 विधायक हैं. वहीं तेजस्वी यानी महागठबंधन के पास 35 विधायक हैं. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के पांच और बसपा का एक विधायक है. पांचवीं सीट जीतने के लिए एनडीए को जहां तीन वोट की जरूरत होगी तो वहीं तेजस्वी को 6 वोट चाहिए. कुल मिलाकर क्रॉस वोटिंग से नतीजों के बदलने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: तेजस्वी यादव का ऐलान, केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *