“ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है” माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट


मुंबई को अक्सर सपनों का शहर कहा जाता है. यहां हर दिन लाखों लोग अपने सपनों को पूरा करने की उम्मीद लेकर आते हैं. कोई फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाना चाहता है, कोई नौकरी की तलाश में आता है, तो कोई छोटे-मोटे काम से अपनी किस्मत बदलने की कोशिश करता है. इस शहर की खास बात यह है कि यहां मेहनत करने वाले के लिए अवसरों की कमी नहीं मानी जाती. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच नई चर्चा छेड़ दी है.

वायरल वीडियो में क्या हो रही है बातचीत

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्लॉगर मुंबई की सड़कों पर ऑटो रिक्शा में सफर कर रहा है. बातचीत के दौरान वह ऑटो चालक से पूछता है कि मुंबई शहर काफी महंगा माना जाता है, इस पर ऑटो चालक भी सहमति जताता है. वह कहता है कि हां, मुंबई महंगा तो है, लेकिन यहां पैसा भी बहुत है. उसके मुताबिक इस शहर में पैसा बरसता है, बस उसे पकड़ने का तरीका आना चाहिए.

कमाई का आंकड़ा सुनकर चौंका व्लॉगर

बातचीत के दौरान जब व्लॉगर ऑटो चालक से उसकी रोज की कमाई के बारे में पूछता है तो वह एक ऐसा आंकड़ा बताता है जिसे सुनकर व्लॉगर भी हैरान रह जाता है. ऑटो चालक का दावा है कि मुंबई में कई ऑटो चालक रोजाना करीब 2500 रुपये तक कमा लेते हैं. यह सुनकर व्लॉगर तुरंत पूछता है कि क्या यह कुल कमाई है या खर्च निकालने के बाद बचत.

ऑटो चालक का जवाब हुआ वायरल

इस सवाल के जवाब में ऑटो चालक कहता है कि 2500 रुपये उसकी बचत होती है. यानी खर्च और अन्य चीजें निकालने के बाद भी वह इतना पैसा बचा लेता है. यह सुनकर व्लॉगर कुछ पल के लिए चुप रह जाता है और उसकी हैरानी साफ दिखाई देती है. यही बातचीत अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

यह भी पढ़ें: यही तो प्यार है… बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी

यूजर्स दे रहे अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग ऑटो चालक की बात से सहमत नजर आ रहे हैं, तो कुछ लोग इसे बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया दावा मान रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि मुंबई में कमाई के साथ-साथ खर्च भी बहुत ज्यादा होता है, इसलिए असल सच्चाई हर व्यक्ति के काम और हालात पर निर्भर करती है. एक यूजर ने लिखा…30 हजार रुपये हम कमा रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…नौकरी छोड़ ऑटो खरीद लेता हूं. वीडियो को uvichar_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: नेपाल में भी चलता है अपना UPI… इंडियन टूरिस्ट ने शेयर किया वीडियो, हो गया वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *