ऑस्कर 2026: किन फिल्मों और एक्टर्स के नाम हैं सबसे बड़े रिकॉर्ड?


Oscar 2026: मनोरंजन जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड्स कहे जाने वाले अकादमी अवॉर्ड्स का 98th संस्करण आज होने जा रहा है. लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में प्रतिष्ठित अवॉर्ड का आयोजन होने जा रहा है. जिसके लिए पूरी दुनिया के दर्शकों की नजरें टिकी हुई हैं. इसी बीच हम आपको इनके शुरू होने से पहले उन फिल्मों और एक्टर्स के बारे में बताते हैं जिन्हें अब तक सबसे ज्यादा ऑस्कर अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है.

सबसे ज्यादा ऑस्कर जीतने वाली फिल्में
इस लिस्ट में क साथ तीन फिल्मों का नाम शामिल है. इन तीनों फिल्मों ने अब तक सबसे ज्यादा ऑस्कर अवॉर्ड्स जीतने का जॉइन्ट रिकॉर्ड बनाया है. जिसमें से सबसे पहले नंबर पर 1959 में आई फिल्म ‘बेन-हुर’ है. इसके बाद दूसरे नंबर पर 1997 में आई फिल्म ‘टाईटैनिक’ है. तो वहीं तीसरे नंबर पर साल 2003 में आई फिल्म ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिटर्न ऑफ द किंग’ है. इन तीनों ही फिल्मों को बराबर 11- 11 अवॉर्ड्स मिल चुके हैं.

सबसे ज्यादा बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है इन्होंने
दिग्गज एक्ट्रेस कैथरीन हेपबर्न ने अपने छह दशक के करियर में चार ऑस्कर अवॉर्ड्स जीतकर रिकॉर्ड बनाया है. कैथरीन हेपबर्न ने 1993 में आई फिल्म ‘मॉर्निंग ग्लोरी’, 1967 में आई फिल्म ‘गेस हूज़ कमिंग टू डिनर’, 1968 की फिल्म ‘द लायन इन विंटर’ और 1981 में आई फिल्म ‘ऑन गोल्डन पॉन्ड’ के लिए ये चार अवॉर्ड जीते हैं. वैसे ये बता दें कि कैथरीन ने ‘द लायन इन विंटर’ फिल्म के लिए जब अवॉर्ड जीता था, उसी समय एक्ट्रेस बारबरा स्ट्रीसैंड को भी फिल्म फनी गर्ल के लिए अवॉर्ड मिला था. ऐसे में ये दोनों का जॉइन्ट अवॉर्ड था.

वैसे आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ऑस्कर्स के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाने वाली कैथरीन ने कभी भी इन पुरस्कार समारोहों में शिरकत नहीं की. उन्होंने कभी भी स्टेज पर आकर या समारोह में आकर इस सम्मान को खुद नहीं लिया.

वॉल्ट डिज्नी ने जीतीं 22 ट्रोफीज
वॉल्ट डिज्नी को एनिमेशन की दुनिया का बादशाह भी कहा जा सकता है. वो एक अमेरिकी एनिमेटर, फिल्म मेकर और इंडस्ट्रिलिस्ट थे. वॉल्ट डिज्नी ने एनीमेशन को दुनिया से परिचित करवाया और इसी के लिए उन्होंने सबसे ज्यादा अकादमी अवॉर्ड्स जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया है. वॉल्ड डिज्नी ने 22 अवॉर्ड्स अब तक जीते हैं. जो ऑस्कर के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं. इतना ही नहीं वॉल्ड डिज्नी के पास ऑस्कर्स में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस का भी रिकॉर्ड है. उन्हें अब तक 59 नामांकनों में शामिल किया जा चुका है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *