आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘एक दिन’ काफी समय से चर्चा में थी. अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सई पल्लवी नजर आ रही हैं. वहीं सई पल्लवी के अपोजिट रोल में आमिर खान के बेटे जुनैद खान हैं.
कैसा है फिल्म का ट्रेलर?
फिल्म के ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. जुनैद और सई की जोड़ी फैंस को रिफ्रेशिंग लग रही है. ये ट्रेलर 2 मिनट 13 सेकंड लंबा है. ट्रेलर की शुरुआत जुनैद से होती है और जुनैद सई से प्यार करते हैं और एक विश मांगते हैं कि काश उन्हें एक दिन सई के साथ बिताने को मिल जाए. ट्रेलर में आगे दिखाया कि उनकी ये इच्छा पूरा भी होती है. सई और जुनैद की क्यूट लव स्टोरी छा गई है.
फिल्म का म्यूजिक बहुत शानदार है. अरिजीत सिंह की आवाज प्यार में पड़ जाने के लिए मजबूर करती है. फैंस बोल रहे हैं दिल ट्रेलर देख दिल को सुकून आ गया. सई और जुनैद की रोमांटिक जोड़ी को भी पसंद किया जा रहा है. लव स्टोरी के साथ-साथ कहानी में ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा.

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने लिखा- सई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू और वो स्वीट-चार्मिंग हैं. दूसरे ने लिखा- अरिजीत की आवाज जादू है. एक यूजर ने लिखा- फाइनली बॉलीवुड से कुछ फ्रेश आया है. वायलेंस, स्पाई एक्शन फिल्म से रिलीफ चाहिए था. एक दूसरे यूजर ने लिखा- खूबसूरत. लंबे समय के बाद ऐसी फिल्म आई है. रियल लोकेशन, म्यूजिक, कैरेक्टर, सई पल्लवी कै डेब्यू. सबकुछ शानदार है.

कब रिलीज होगी ‘एक दिन’ फिल्म?
फिल्म के ट्रेलर के साथ रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज होगी. फिल्म को स्नेहा देसाई और स्पंदना मिश्रा ने लिखा है. म्यूजिक राम सम्पत का है. लिरिक्स इरशाद कामिल के हैं. फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
