रांची: प्रेमी पर खर्च करने के लिए नहीं दिए पैसे तो हैवान बनी नाबालिग बेटी, कर दी मां की हत्या


झारखंड की राजधानी रांची में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पैसे देने से इनकार करने पर एक नाबालिग लड़की ने अपनी 50 वर्षीय मां की कथित तौर पर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी लड़की और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इस सिलसिले में लड़की के प्रेमी समेत दो लोगों को बिहार के गयाजी से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना 24 अप्रैल को हुई थी, लेकिन मामला तीन दिन बाद 27 अप्रैल को प्रकाश में आया. मृतका की पहचान डोरंडा थाना क्षेत्र के मनीटोला की रहने वाली नाहिदा परवीन के रूप में हुई है.

Explained: मुंबई में तरबूज तो झारखंड में गोलगप्पे खाने से मौत! किन खानों से होती फूड पॉइजनिंग, आखिर खाएं क्या?

गयाजी से 2 आरोपी गिरफ्तार

शहर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने संवाददाताओं को बताया कि इस संबंध में मृतका के देवर ने 26 अप्रैल को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने मामले को संदिग्ध बताया था. राणा ने कहा कि हमने बिहार के गयाजी जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मृतका की 17 वर्षीय लड़की का प्रेमी शामिल है. लड़की को भी हिरासत में लिया गया है. 

नाबालिग बेटी ने कबूला जुर्म

पूछताछ के दौरान लड़की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने अपने प्रेमी अरबाज खान (20) और उसके तीन दोस्तों के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या की है. उसने अपनी मां को तब मारा जब उन्होंने उसे पैसे देने से मना कर दिया था.

प्रेमी पर खर्च कर रही थी पैसे

आरोपी बेटी ने बताया कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी और उस पर काफी पैसे खर्च कर रही थी. जब इसकी जानकारी उसकी मां को हुई, तो उन्होंने उसे पैसे देना बंद कर दिया. पुलिस के अनुसार, इसके बाद उसने अपने प्रेमी को पांच लाख रुपये भी दिए थे.

3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 24 अप्रैल को लड़की ने अपने प्रेमी और उसके तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर तकिये से दम घोंटकर मां की हत्या कर दी. इसके बाद 26 अप्रैल को शव को डोरंडा स्थित एक कब्रिस्तान में दफना दिया गया.

कब्र से निकाला गया शव

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को जब मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया, तो गर्दन पर चोट के निशान मिले. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेज दिया गया है.

Tatanagar News: ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, रेलवे सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *