साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन 80 और 90 के दशक के से ही सिनेमा पर राज कर रहे हैं. ना केवल साउथ सिनेमा बल्कि कमल हासन ने बॉलीवुड में भी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. जिसके चलते वो केवल साउथ के स्टार नहीं बल्कि पैन इंडियन स्टार बन गए हैं. अब हाल ही में खुलासा हुआ है कि कमल हासन इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड़ एक्टर हैं. इस बारे में फिल्म मेकर युगी सेतु ने खुलासा किया है.
‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए इतनी ली फीस
साल 2024 में आई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर काफी हाइप बनी थी. इस फिल्म में कमल हासन ने विलेन का किरदार निभाया था. अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि कमल हासन ने इस फिल्म के लिए पर डे के हिसाब से 2 लाख रुपये की फीस ली है. इस बारे में फिल्म मेकर युगी सेतु ने खुलासा किया है. युगी ने इंडियाग्लिट्ज को दिए इंटरव्यू में बताया कि कमल हासन इंडिया के हाईएस्ट पेड़ एक्टर हैं.
क्या बोले युगी?
इस इंटरव्यू में बात करते हुए युगी ने कहा, ‘कमल सर का कद वाकई में बहुत ऊंचा है. उन्हें फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में 20 दिनों के लिए कॉल बेस पर बुलाया गया था. जिसके लिए उन्हें 150 करोड़ रुपये मिल रहे हैं. मैंने उनके जन्मदिन पर उनसे कहा कि वो भारत के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं और उन्हें हर रोज के हिसाब से 1 मिलियन डॉलर मिल रहे हैं, क्योंकि उन्हें 20 दिनों के लिए 150 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है.’
20 नहीं 10 दिन का ही दिया समय
आगे युगी ने बताया कि कमल ने उन्हें इसके बाद ‘कल्कि 2898 एडी’ के प्रोड्यूसर अश्विनी दत्ता से मिलवाया था. युगी ने जब अश्विनी से कहा कि कमल हासन को इंडिया का हाईएस्ट पेड़ एक्टर बनाने के लिए धन्यवाद. साथ ही साथ 20 दिन के लिए 150 मिलियन देने की बात कही तब प्रोड्यूसर अश्विनी ने उनसे कहा, ‘नहीं सर, उन्होंने तो सिर्फ 10 दिन ही दिए हैं. माफ कीजिए, मैं अपनी गलती सुधारता हूं, असल में ये 2 मिलियन डॉलर प्रति दिन है.’
‘कल्कि 2898 एडी’ में किरदार
बता दें कि ‘कल्कि 2898 एडी’ फिल्म में कमल ने यास्किन नामक एक निरंकुश देवताओं के राजा का किरदार निभाया था. जो केवल शासन करना जानता है. उन्हें सीमित स्क्रीन टाइम मिला, लेकिन इसके बावजूद भी कहानी में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. फिल्म के आखिर में ऐसा बताया गया है कि आगले पार्ट में कमल हासन का किरदरा लंबा हो सकता है.
