Bihar News: ‘निशांत को लाना JDU के लिए…’, नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का बयान


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और उनके बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की खबरों पर आरएलएम प्रमुख और एनडीए के राज्यसभा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जेडीयू को बचाने के लिए निशांत कुमार को राजनीति में लाना जरूरी था. 

उपेन्द्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर कहा कि हमारी तो पहले से ही ये राय रही है. हम पहले आदमी हैं जिन्होंने सुझाव दिया था कि निशांत कुमार को (राजनीति में) लाना चाहिए. अगर ऐसा फैसला होता है तो वो ठीक फैसला है. 

निशांत कुमार पर बोले उपेंद्र कुशवाहा

निशांत के आने से जेडीयू को सियासी फायदा होगा के सवाल पर उन्होंने कह कि फिलहाल फायदा या नुक़सान उस पर आंकलन करने की बात नहीं है लेकिन, ये जनता दल यूनाइटेड के अस्तित्व के लिए ये आवश्यक है. अगर ऐसा होता है तो इससे जेडीयू को फायदा होगा. निशांत को जेडीयू में लाना जरूरी था. 

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर के बाद से ही जेडीयू कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है. कई जेडीयू समर्थन तो काफी भावुक भी दिखाई दिए. इस पर आरएलएम अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में नाराजगी अलग विषय है लेकिन, मायूसी होना तो स्वाभाविक है. 20 साल तक उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता की सेवा की है. नीतीश जी अब मुख्यमंत्री पद छोड़ रहे हैं तो उनमें उदासी तो होगी ही. 

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा जा रहे हैं. पाँच मार्च को उन्होंने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. नीतीश कुमार के बाद बिहार के नए सीएम चेहरे को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. माना जा रहा है कि अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से हो सकता हैं वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है.   

Madhubani News: मधुबनी में मुखिया से गुहार लगाने पहुंची महिला से अमानवीय व्यवहार, खंबे से बाँधकर बेरहमी से पीटा, हुई मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *