ट्रेन में छूट गया सामान? घबराएं नहीं! बिना एक रुपया खर्च किए ऐसे मदद करेगा भारतीय रेलवे


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सामान न मिलने पर RPF में FIR दर्ज कराएं, जिससे रेलवे खोज शुरू करेगी।

Luggage Lost in Train: हर दिन ट्रेन में लाखों लोग सफर करते हैं. कई बार यात्रियों का सामान चोरी हो जाता है या फिर जल्दबाजी के कारण ट्रेन में ही छूट जाता है.ऐसे में लोग घबरा जाते हैं उन्हें समझ नहीं आता कि अब उनका सामान कैसे मिलेगा? लेकिन भारतीय रेलवे ने इस समस्या के लिए भी समाधान निकाला हुआ है. अगर आपका सामान, पर्स या कोई भी जरूरी चीज ट्रेन में छूट जाती है तो उसे वापस पाने के लिए आपको बस सही तरीके से शिकायत दर्ज करनी होगी.

कैसे मिलेगा आपका छूटा हुआ सामान?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले रेलवे को जानकारी देनी होगी.
  • जिसके लिए आप Rail Madad ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • सबसे पहले आप ऐप खोले, फिर PNR नंबर डालें.
  • उसके बाद सामान की जानकारी दें और शिकायत दर्ज करवाए.

इसके अलावा अगर आप ऐप का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो Rail Madad Portal पर जाकर भी ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं.जरूरी बात जितनी जल्दी शिकायत करेंगे, उतनी जल्दी आपका सामान ढूंढने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. 

दूसरा तरीका भी है मददगार

इसके साथ ही आप उस स्टेशन पर भी जा सकते हैं जहां ट्रेन रुकी थी या फिर अगले बड़े स्टेशन पर जाकर स्टेशन मास्टर या लॉस्ट प्रॉपर्टी काउंटर पर जानकारी दे सकते हैं. ध्यान रहें Railway Protection Force (RPF) को भी सूचना देना भी जरूरी होता है. क्योंकि अगर सामान तुरंत नहीं मिलता है तो RPF में FIR दर्ज करानी होगी, जिसके बाद रेलवे पूरे रूट पर सर्च शुरू करती है और ज्यादातर मामलों में सामान मिल जाता है.

Rail Madad ऐप के फायदे क्या है?

  • इसमें 24/7 शिकायत दर्ज करने की सुविधा है.
  • साथ ही टिकट,सुरक्षा, सफाई जैसी सभी समस्याओं का समाधान होगा.
  • शिकायत के बाद ACTION और FEEDBACK सिस्टम.

यह भी पढ़ें- 

 कल लगेगी ‘पासपोर्ट लोक अदालत’, सालों से फंसे मामले होंगे हल, जानें कैसे उठाए फायदा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *