‘7-8 महीने लगे…’, ‘ग्लोरी’ के लिए इस एक्टर ने खूब बहाया पसीना, रिंग में जड़ा था पुलकित को पंच | Exclusive


पुलकित सम्राट की सीरीज ‘ग्लोरी’ सीधे तौर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. सीरीज को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था, जिसमें रेसलिंग की कहानी देखने के लिए मिली. ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज है. पुलकित के साथ ही अन्य कलाकारों की एक्टिंग की भी तारीफ की गई. इसमें पुलकित और एक्टर कुणाल ठाकुर के बीच कट्टर दुश्मनी देखने के लिए मिली. लेकिन क्या आप जानते हैं कुणाल ने एक्टर को रियल में भी रिंग में पंच जड़ दिया था?

दरअसल, कुणाल ठाकुर ने हाल ही में एबीपी लाइव के एंटरटेनमेंट डेस्क से बात की. इस दौरान उन्होंने इस सीरीज को लेकर काफी कुछ शेयर किया. उन्होंने बताया कि ‘ग्लोरी’ में रेसलर की भूमिका निभाना उनके लिए आसान बात नहीं थी. उन्हें इसके लिए कड़ी मेहनत की थी.

यह भी पढ़ें: मंडे को ‘करुप्पू’ की कमाई में आई गिरावट, फिर भी बनी सूर्या की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

फिटनेस में लगे 7-8 महीने

कुणाल ठाकुर ने इस बातचीत में बताया, ‘शुरू में मैं कहीं से तो कोई बॉक्स नहीं लग रहा था, क्योंकि हाल में एक फिल्म की शूटिंग की थी और मेरे बाल भी लंबे थे. 5-6 किलो फैट भी था. बहुत अच्छी बॉडी नहीं थी लेकिन बॉक्सर के लिए स्टेमिना, बॉडी में फ्लक्चुएशन और फिटनेस समेत काफी कुछ देखना पड़ता है. उस लेवल पर पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. इसके लिए फैट मैंने 10 किलो चढ़ाया. इसे करने में 6-7 महीने लगते हैं. मैंने भी वो समय दिया करीब 7-8 महीनों तक जीतोड़ मेहनत की थी.’

7-8 महीने लगे...', 'ग्लोरी' के लिए इस एक्टर ने खूब बहाया पसीना, रिंग में जड़ा था पुलकित को पंच | Exclusive

पुलकित को एक्टर ने रियल में जड़ा था पंच

कुणाल ठाकुर बताते हैं कि ‘ग्लोरी’ में रिंग में फाइट वाले सीन रियल में शूट किए गए हैं और पुलकित संग फाइट में एक-दूसरे को उनके पंच भी लगे थे. अभिनेता ने बताया, ‘सीन रियल में शूट हुए और चोटें भी आई. मुझे पुलकित का पंच पड़ गया था और उन्हें मेरा भी पंच पड़ा था. अगर आप पंच नहीं खाओगे तो डर निकलेगा कहां से. ट्रेनिंग करके ही इंसान सीख पता है तो ये पंच भी मेरे लिए सीख ही हैं. हम तो रिंग में असली बॉक्सर के साथ भी गए और उनके पंच से भी बाल-बाल बचे थे.’

यह भी पढ़ें: Jio Hotstar पर ट्रेंड कर रही 18 एपिसोड्स की क्राइम थ्रिलर सीरीज, IMDb रेटिंग भी है हाई

‘ग्लोरी’ में क्या था सबसे ज्यादा चैलेंजिंग?

कुणाल ठाकुर ने सीरीज ‘ग्लोरी’ में अपने चैलेंज को लेकर भी बात की और बताया, ‘मेरे लिए सबसे ज्यादा चैलेंजिंग बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन था. मेरे लिए बॉक्सिंग करने के लिए और बॉक्सर बनने के लिए बहुत ही ज्यादा कठिन था. इसके साथ ही ज्यादा चैलेंज बॉक्सिंग के साथ ही हरियाणवीं भी सीखना था. बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए घंटों-घंटों मेहनत करनी पड़ी. चोटें भी लगीं, मेरी बैक में बहुत दर्द होता है आज भी.’

‘ग्लोरी’ के बारे में

बहरहाल, अगर सीरीज ‘ग्लोरी’ के बारे में बात की जाए तो ये हरियाणा के बॉक्सिंग बैकड्रॉप पर आधारित है, जिसका एक पार्ट ऑनर किलिंग भी है. सीरीज में स्पोर्ट्स के साथ ही क्राइम ड्रामा भी देखने के लिए मिलता है. कहानी बॉक्सिंग रिंग के साथ ही मर्डर मिस्ट्री के सुलझने और कई राज खुलने पर आधारित है. इसमें काफी ट्विस्ट और टर्न्स हैं.

सीरीज में पुलकित और कुणाल के साथ ही दिव्येंदु शर्मा, सुविंदर विक्की, आशुतोष राणा, सयानी गुप्ता और जन्नत जुबैर जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *