लखीमपुर खीरी में एक छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है. परिजनों के मुताबिक छात्र ऋतिक नीट की परीक्षा रद्द होने से काफी परेशान था. वहीं ऋतिक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
छात्र के चाचा ने बताया कि काफी तैयारी करने के बाद ऋतिक ने नीट की परीक्षा दी थी और पेपर लीक होने के बाद परीक्षा कैंसिल हो गई, इससे ऋतिक परेशान था. हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
ये भी पढ़ें: PM मोदी की अपील पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- ‘जब देश रहेगा तभी तो हम सब…’
नीट एग्जाम रद्द होने से था परेशान
जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली इलाके के गंगोत्री नगर मोहल्ले का रहने वाला छात्र ऋतिक मिश्रा ने कमरे में फंदे से लटकर कर आत्महत्या कर ली. मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों ने बताया कि जब से नीट परीक्षा रद्द होने की खबरें आईं थी तभी से ऋतिक काफी परेशान नजर आ रहा था और गुरुवार को उसने कमरे में फंदे पर लटककर मौत को गले लगा लिया.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस ने छात्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पेपर लीक के बाद रद्द की गई नीट परीक्षा
गौरतलब है कि देशभर में तीन मई को आयोजित की गई, मेडिकल की नीट यूजी परीक्षा रद्द कर दी गई है. इसके बाद विभिन्न छात्र संगठन नीट यूजी पेपर लीक व परीक्षा की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठा रहे हैं. छात्रों का कहना है कि परीक्षा में इस प्रकार की अनियमितता लाखों छात्रों के लिए बड़ी निराशा बनकर उभरी है. लाखों छात्र बीते पूरे साल से इस परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए थे. ऐसे में परीक्षा रद्द होना व प्रश्न लीक होना इन छात्रों व अभिभावकों के लिए मानसिक व आर्थिक रूप से बड़ा झटका है.
ये भी पढ़ें: CM योगी को क्यों आना पड़ा दिल्ली, अमित शाह से की मुलाकात, क्या हुई बात?
