बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, सम्राट चौधरी सरकार ने कई IAS-IPS अधिकारियों का किया तबादला


बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने रविवार (10 मई) को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है. प्रदेश के कई सीनियर IAS और IPS अधिकारियों का तबादला करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. 12 IAS और 16 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है.

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है. कुमार रवि स्वास्थ्य विभाग के सचिव बनाए गए हैं. कुमार रवि इससे पहले मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के तौर पर काम कर रहे थे. बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार बने हैं. आईएएस अधिकारी एच. आर. श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग का नया अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. सीनियर IAS अधिकारी आनंद किशोर को वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया. संतोष कुमार मल्ल को जल संसाधन विभाग से हटाकर आपदा प्रबंधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. 

तमिलनाडु में ‘विजय सरकार’ बनने में स्टालिन ने की मदद? तेजस्वी यादव बोले- ‘खुद चुनाव हार गए लेकिन…’

IAS लोकेश कुमार सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

लोकेश कुमार सिंह पर्यटन विभाग के सचिव बने हैं. उनको मुख्यमंत्री सचिवालय और विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है. अजय यादव ऊर्जा सचिव बनाए गए हैं. संजय कुमार सिंह को वित्त विभाग के सचिव का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है. प्रणव कुमार भवन निर्माण विभाग के सचिव बनाए गए हैं. मनोज कुमार सिंह को बिहार भवन नई दिल्ली के स्थानिक आयुक्त पद पर पदस्थापित किया गया है. इसके साथ ही चंद्रशेखर सिंह जल संसाधन विभाग के सचिव बने हैं.

IPS नैयर हसनैन खान, विकास वैभव को क्या मिली जिम्मेदारी?

नैयर हसनैन खान को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से हटाकर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसैप) की जिम्मेदारी दी गई है. विकास वैभव को मगध क्षेत्र (गया) का पुलिस महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है. राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) सुधांशु कुमार को अब एडीजी विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

अपराध अनुसंधान विभाग के आईजी होंगे रंजीत कुमार मिश्र

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के आईजी संजय कुमार को विशेष शाखा का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है. रेलवे आईजी पी. कन्नन को आईजी प्रोविजनिंग बनाया गया है. साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई के आईजी रंजीत कुमार मिश्र अब अपराध अनुसंधान विभाग के आईजी होंगे. तकनीकी सेवाएं एवं संचार के एडीजी निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इसके साथ ही अमित लोढ़ा को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो से हटाकर एडीजी तकनीकी सेवाएं एवं संचार बनाया गया है. बजट, अपील एवं कल्याण के एडीजी डॉ. कमल किशोर सिंह को रेलवे में एडीजी बनाया गया है.

‘बिहार में खेला…’, क्या प्रदेश में नहीं कोई डिप्टी CM? नोटिफिकेशन विवाद पर RJD ने पूछा सवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *