बंगाल में बीजेपी किसे बनाएगी मुख्यमंत्री? मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बढ़ा दिया सस्पेंस


पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत प्राप्त की है. अब वहां नई सरकार में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इस पर सस्पेंस अभी बरकरार है. इसी उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने पश्चिम बंगाल में सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया है.

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने पश्चिम बंगाल में सीएम फेस को लेकर कहा है कि “बंगाल में CM का चेहरा कौन होगा, यह केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा.” उन्होंने कहा कि सकारात्मक बात यह है कि बेहद सक्रिय विपक्ष अब भी काफी परेशान है.

खुद को जिंदा साबित करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा संजय, अब DM ने दिया आश्वासन

बंगाल हिंसा पर अपर्णा यादव ने जताई चिंता

इसके अलावा उन्होंने बंगाल में चुनाव के बाद हो रही हिंसा पर भी चिंता जाहिर की है. अपर्णा यादव ने बंगाल हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि बंगाल में अभी हत्याएं हो रही हैं, लोगों को पीटा जा रहा है. उन्होंने कहा कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के जो कद्दावर नेता हैं, उनके पीए को मारा जा रहा है, उनके भाई को पीटा जा रहा है. 

जिन्होंने लोकतंत्र की हत्या की वे सत्ता से बाहर हैं- अपर्णा यादव

अपर्णा यादव ने कहा कि, जिन्होंने लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया है वे आज सत्ता से बाहर हो गए हैं. उन्होंने कहा कि, ‘सबका साथ, सबका विकास’ बीजेपी का मूल मंत्र रहा है, इसी के साथ बीजेपी आगे बढ़ रही है. अपर्णा यादव ने गंगा से गंगा सागर तक के मार्ग का जिक्र कर टीएमसी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने भरोसा जताया है कि पीएम नरेंद्र मोदी गंगा से गंगा सागर तक रास्ता मजबूत कर देंगे.

घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम, गलत जानकारी देने पर होगा एक्शन, धामी सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *