Viral Video: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. यहां प्रिया विश्वकर्मा नाम की युवती ने अपने प्रेमी अभिषेक कनौजिया से अपनी मर्जी से शादी की थी. दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और साथ रहने का फैसला किया, लेकिन यह रिश्ता लड़के के परिवार को मंजूर नहीं था. शादी के बाद जब प्रिया अपने ससुराल पहुंची, तो वहां उसका स्वागत प्यार से नहीं बल्कि मारपीट से किया गया.
पति, देवर और सास ने मिलकर युवती को सड़क पर बेरहमी से पीट. उसके बाल खींचे गए, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से हमला किया गया और गला दबाने की भी कोशिश की गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देखकर लोग हैरान और गुस्से में हैं. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि लड़की दर्द से चिल्ला रही है, लेकिन आसपास खड़े लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे. किसी ने आगे बढ़कर उसे बचाने की कोशिश नहीं की.
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि प्रिया ने घर से भागकर अपने प्रेमी अभिषेक से शादी की थी. दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया, लेकिन लड़के के परिवार वालों ने इस शादी को स्वीकार नहीं किया. ससुराल पक्ष का कहना था कि वे इस लड़की को अपने घर में नहीं रखेंगे. इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया. लड़की का आरोप है कि शादी के बाद उससे दहेज की मांग भी की जा रही थी. इतना ही नहीं, उसके परिवार वालों को धमकियां भी दी जा रही थीं.
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती सड़क पर बैठी रो रही है और मदद की गुहार लगा रही है. तभी एक युवक उसे लगातार मारता दिखाई देता है. वह उसे लात मारता है, घसीटता है और बाल पकड़कर नीचे गिरा देता है. वहां मौजूद कुछ लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते दिखते हैं, लेकिन भीड़ का बड़ा हिस्सा सिर्फ खड़ा होकर तमाशा देखता रहता है. यही बात सोशल मीडिया पर लोगों को सबसे ज्यादा परेशान कर रही है. कई लोगों ने सवाल उठाया कि जब एक लड़की को खुलेआम पीटा जा रहा था, तब किसी ने आगे बढ़कर उसे बचाने की हिम्मत क्यों नहीं दिखाई.
गाजीपुर , उत्तर प्रदेश
प्रिया विश्वकर्मा नाम की एक लड़की जिसने अपने प्रेमी अभिषेक कनौजिया के साथ लव मैरिज किया ,
उसके बाद लड़की का पति, उसका देवर , उसकी सास ने लातों में पीटकर और सड़क पर घसीटकर लड़की का स्वागत किया।
लड़की का आरोप है कि दहेज मांगा जा रहा है और लड़की के परिवार… pic.twitter.com/j3KSTd8i7h
— खुरपेंच Satire (@Khurpench_) May 6, 2026
यह भी पढ़ें – Video: ‘पहले इसे जेल भेजो’ रेल यात्रियों पर RPF जवान ने बरसाए ताबड़तोड़ लट्ठ, वीडियो देख फूटा गुस्सा
महिला सुरक्षा और दहेज प्रथा पर फिर उठे सवाल
कई लोगों का कहना है कि यह घटना सिर्फ एक परिवार का विवाद नहीं मानी जा रही, बल्कि यह समाज के कई गंभीर सवालों को सामने ला रही है. एक तरफ देश में महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, दूसरी तरफ आज भी कई लड़कियों को अपनी पसंद से शादी करने की कीमत हिंसा झेल कर चुकानी पड़ती है.
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी. कुछ लोगों ने कहा कि यह इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना है. कई यूजर्स ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, कुछ लोगों ने लिखा कि अगर सड़क पर भी कोई महिला सुरक्षित नहीं है, तो कानून का डर आखिर किसे है. वहीं कुछ लोगों ने भीड़ पर भी सवाल उठाए, जो सब कुछ देखते हुए भी चुप रही. कई लोगों ने इस घटना को उन फिल्मों जैसा बताया, जहां प्यार करने वालों को समाज और परिवार की नफरत का सामना करना पड़ता था.
यह भी पढ़ें –‘UNO Reverse’ चोरी करने गए चोर खुद फंसे, 112 डायल कर पुलिस से मांगी मदद, यूजर्स ने लिए मजे
