CSK नहीं, भारतीय दिग्गज ने बताईं IPL 2026 प्लेऑफ की 4 टीमें; जानें किस-किस का लिया नाम


आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस काफी दिलचस्प है. 49 मैच खेले जा चुके हैं, और लखनऊ और आरसीबी के बीच 50वां मैच खेला जा रहा है. अभी तक ना तो कई टीम टूर्नामेंट से बाहर हुई है, और ना ही किसी ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है. ताजा प्वाइंट्स टेबल को देखें तो पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदार हैं. वहीं केकेआर और मुंबई इंडियंस की राह काफी मुश्किल है. इस बीच पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने प्लेऑफ की चार सबसे बड़ी दावेदार टीमों के नाम बताए हैं.

आईपीएल के दौरान जियोस्टार के विशेषज्ञ उमेश यादव से प्लेऑफ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद शीर्ष चार की संभावित दावेदार हैं.”

जसप्रीत बुमराह के लिए आईपीएल 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. बुमराह के खराब प्रदर्शन को लेकर उमेश यादव ने कहा, “इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन लगातार एक जैसा नहीं रहा है. कभी-कभी उन्हें पावरप्ले में गेंदबाजी करने के लिए कहा जाता है, तो कभी-कभी वह ऐसे हालात में गेंदबाजी करने आते हैं, जब उन पर कोई दबाव होता है. इसका असर उनके प्रदर्शन पर पड़ रहा है. टीम को बुमराह के लिए आक्रामक गेंदबाजी के मौके बनाने चाहिए और उन्हें विकेट लेने के मौके देने चाहिए.”

उमेश यादव ने ऋषभ पंत पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत की फॉर्म की वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा है और टीम सही संयोजन मैदान पर उतारने में भी नाकाम रही है.

ये भी पढ़ें- 

6,6,6,6,6,6,6,6,6…, मिचेल मार्श ने रचा इतिहास, RCB के खिलाफ ठोका IPL का सबसे तेज शतक

RCB ने जीता टॉस, लखनऊ की पहले बैटिंग, LSG के कई प्लेयर्स चोटिल; जानें प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *