Delhi Weather: दिल्ली के मौसम में आज भी आएगा बदलाव, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मौसम विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह दी.

देशभर में मौसम ने करवट ले ली है. एक तरफ उत्तर और मध्य बेल्ट में गर्मी तो कभी बारिश हो रही है, जबकि पूरब और दक्षिण में कहीं-कहीं बारिश  देखने को मिल रही है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार (IMD) के अनुसार, कई शहरों में अधिकतम तापमान पहले ही 38 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और तूफान जारी है. मौसम का यह मिला-जुला रूप पूरे देश में देखने को मिल रहा है.

दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम हर दिन नए रंग दिखा रहा है. बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं, जिनकी गति 41 किमी/घंटा तक पहुंच गई. इसके साथ ही कुछ इलाकों में बारिश/गरज-चमक हुई. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई.

Varanasi Weather: मई में ठंड जैसा मौसम! वाराणसी में 30°C तक लुढ़का पारा, आंधी-बारिश से गर्मी गायब

कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम?

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19-21 डिग्री सेल्सियस की सीमा में रहा और अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में पूर्वी-दक्षिण-पूर्वी हवाएँ चलीं, जिनकी रफ़्तार 10-15 किमी/घंटा रही और झोंकों के साथ यह 41 किमी/घंटा तक पहुंच गई. IMD के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज गुरुवार (7 मई) को न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. 

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज मुख्य रूप से धूप खिली रहेगी और आसमान साफ रहेगा, जो बाद में आंशिक रूप से बादलों से घिर सकता है. दोपहर/शाम के समय गरज-चमक के साथ मौसम बदलने की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 15-20 किमी/घंटा रहने का अनुमान है और झोंकों के साथ हवा की गति बढ़ सकती है. 

बच्चे बूढ़ों को दी मौसम से बचने की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में मौसम के उतार-चढ़ाव को देखतते हुए मौसम विभाग ने कुछ सावधानियों लोगों को बरतने की सलाह दी है. भले ही आज तापमान मध्यम रहेगा, लेकिन बच्चे, बुज़ुर्ग और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए यह स्वास्थ्य संबंधी खतरों को बढ़ा सकता है.  ऐसे में गर्मी के सीधे संपर्क में आने से बचने की सलाह दी गई है. इसके अलावा हल्के व ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनने को कहा गया है. इसके साथ ही लोगों को अपने सिर को ढककर रखने के लिए भी सलाह दी गई है. 

Climate Change Impact: हर दिन बदलते मौसम का फसल पर भी पड़ता है असर, अभी से ये तैयारियां कर लें किसान

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *