‘ये भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक…’, 3 राज्यों में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान


पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. यहां तक सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर में अपनी सीट तक नहीं बचा पाई हैं. वहीं इस प्रचंड जीत के बाद बीजेपी और उसके सहयोगी दलों में खुशी की लहर है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी की विजय पर शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया सामने आई है.

एकनाथ शिंदे ने पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव परिणामों पर भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत का स्वागत किया है. बंगाल में जीत पर उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत हुई है. ये ममता बनर्जी को करारा झटका है. बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को पराजय की झालमुड़ी खिलाई है.” साथ ही उन्होंने कहा कि ये नतीजे भारतीय राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ है.

पश्चिम बंगाल में विकास की जीत- शिंदे

एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में विकास की जीत हुई है. उन्होंने कहा, “पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ कमल का खिलना लोकतंत्र की सच्ची जीत है. जनता ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार की गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार को सिरे से नकारते हुए विकास, स्थिरता और शांति के पक्ष में मतदान किया है.”

‘जनता ने खिलाई पराजय की झालमुड़ी’

शिंदे ने चुटकी लेते हुए कहा कि बंगाल की जनता ने इस बार ममता बनर्जी को पराजय की झालमुड़ी खिलाई है. उन्होंनेविश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब बंगाल में डबल इंजन की सरकार विकास का नया अध्याय लिखेगी. उन्होंने कहा कि विकास में बंगाल काफी पिछड़ा हुआ था अब बीजेपी की सरकार आने के बाद वहा की जनता का डेवलेपमेंट होगा.

ये भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक मोड़- शिंदे

इसके अलावा उन्होंने असम के नतीजों पर कहा कि असम में लगातार तीसरी बार कमल खिला है. उन्होंने इन नतीजों को भारतीय राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ बताया है. वहीं शिंदे ने सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत पर भी बधाई दी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *