आज के समय में भारत में बड़ी और दमदार SUVs का क्रेज काफी बढ़ गया है और इस सेगमेंट में Toyota Fortuner लंबे समय से लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. इसकी मजबूत बॉडी, पावरफुल इंजन और शानदार रोड प्रेजेंस के कारण इसका एक अलग ही फैन बेस है. लेकिन अब बाजार में कुछ नई गाड़ियां आने वाली हैं, जो फॉर्च्यूनर को सीधी टक्कर देने के लिए तैयार हैं. अगर आप भी बड़ी SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये अपकमिंग गाड़ियां आपके लिए अच्छे ऑप्शन बन सकती हैं.
MG Majestor
सबसे पहले MG Majestor की बात करते हैं. यह एक नई प्रीमियम SUV है, जिसे खास तौर पर फॉर्च्यूनर जैसे मॉडल को चुनौती देने के लिए तैयार किया गया है. इसमें 2.0 लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलेगा, जो करीब 215 bhp की पावर और 478 Nm का टॉर्क देगा. इसमें 6 और 7 सीट का ऑप्शन होगा और साथ ही 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) सिस्टम भी मिलेगा, जिससे ऑफ-रोडिंग में भी यह काफी मजबूत साबित होगी. इसका डिजाइन बड़ा और दमदार होगा, जिससे इसकी रोड प्रेजेंस काफी शानदार नजर आएगी.
Skoda Kodiaq Facelift
दूसरी SUV Skoda Kodiaq का नया या अपडेटेड मॉडल है. यह SUV पहले से ही अपने प्रीमियम लुक और आरामदायक इंटीरियर के लिए जानी जाती है. नए मॉडल में और भी ज्यादा एडवांस फीचर्स, बेहतर टेक्नोलॉजी और शानदार सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसमें लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाते हैं.
MG Gloster Facelift
तीसरी SUV MG Gloster Facelift है, जो पहले से ही फॉर्च्यूनर की एक बड़ी राइवल मानी जाती है. इसका नया फेसलिफ्ट वर्जन और भी ज्यादा फीचर-लोडेड होगा. इसमें बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं. इसका मकसद ग्राहकों को ज्यादा लग्जरी और टेक्नोलॉजी देना है, ताकि यह फॉर्च्यूनर को कड़ी टक्कर दे सके.
ऐसे में आने वाले समय में बड़ी SUVs सेगमेंट में मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है. जहां फॉर्च्यूनर पहले से मजबूत पकड़ बनाए हुए है, वहीं MG और Skoda जैसी कंपनियां नई और ज्यादा फीचर वाली SUVs लाकर ग्राहकों को नए विकल्प दे रही हैं. इसका फायदा सीधा ग्राहकों को मिलेगा, क्योंकि उन्हें ज्यादा बेहतर फीचर्स, टेक्नोलॉजी और ऑप्शन मिलेंगे.
यह भी पढ़ें:-
Hyundai Creta से लेकर Seltos तक, जल्द हाइब्रिड अवतार में लॉन्च होने जा रही ये शानदार कारें
