‘एक अकेली लड़ जाएगी, जीतेगी और…’, बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले ममता बनर्जी के लिए क्या बोले अखिलेश यादव?


पश्चिम बंगाल में 4 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं, लेकिन उससे पहले ही पूरे देश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. अलग-अलग दलों के नेता अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं और माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा हुआ है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की खुलकर तारीफ की है.

अखिलेश यादव का ममता बनर्जी को समर्थन

अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर ममता बनर्जी की तस्वीर साझा करते हुए एक मजबूत संदेश दिया. उन्होंने लिखा, “एक अकेली लड़ जाएगी, जीतेगी और बढ़ जाएगी.” इस बयान को राजनीतिक गलियारों में काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह सीधे तौर पर ममता बनर्जी के नेतृत्व और उनकी चुनावी क्षमता पर भरोसा जताता है.

गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर मायावती ने जताई चिंता, कहा- पेट्रोल और डीजल बढ़ने की भी आशंका

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अखिलेश का यह बयान विपक्षी एकजुटता के संकेत भी दे सकता है, खासकर ऐसे समय में जब राष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग दल अपनी रणनीति मजबूत करने में जुटे हैं.

इससे पहले भी अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी के समर्थन में पोस्ट कर चुके है. अखिलेश यादव ने लिखा था “दिलों को जीतकर जीत रहीं हैं दीदी… प. बंगाल की सौहार्द प्रिय जनता ने जिस तरह भाजपा की साम्प्रदायिक राजनीति को हराने के लिए जमकर वोट किया है, वो सराहनीय है. दीदी और बंगाल को संविधान और लोकतंत्र बचाने की मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए बधाई! भाजपा की साज़िशें हारेंगी.”

‘सार्वजनिक जमीन पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं’, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

एग्जिट पोल पर उठाए सवाल

वहीं, बंगाल चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बाद आए एग्जिट पोल्स को लेकर भी अखिलेश यादव ने अपनी राय साफ रखी. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल्स पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता.

अखिलेश ने याद दिलाया कि पहले भी कई बार एग्जिट पोल्स के नतीजे गलत साबित हुए हैं. ऐसे में इन आंकड़ों को अंतिम सच मानना सही नहीं होगा. उनका कहना है कि असली तस्वीर तो चार मई को मतगणना के बाद ही सामने आएगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *