संजय राउत का बड़ा बयान, ‘जिनको लगता है कि बहुत महंगाई है, घर कैसे चलेगा वो…’


शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर बीजेपी और केंद्र सरकार को घेरा है. मंगलवार (19 मई) को उन्होंने कहा कि देश का रुपया तो लुढ़क गया है. पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ने पर उन्होंने कहा कि इसमें नई बात क्या है? ये तो होने वाला था. जिसको महंगाई मार रही है और अगर ये बीजेपी के लोग हैं तो जय श्री राम बोले, दस रुपया कम हो जाएगा. यही तो बीजेपी का मंत्र है. जय श्री राम बोलें सब कुछ मिल जाएगा.

उद्धव गुट के नेता ने तंज कसते हुए कहा, ”जिनको लगता है कि बहुत महंगाई है, घर कैसे चलेगा, चूल्हा कैसे जलेगा? बीजेपी को वोट दिया है तो आराम से सब लोग एक साथ बैठो और मोदी जी के घर के सामने या मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर के सामने जाकर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाइए. यही महंगाई को कम करने का बीजेपी का तंत्र और मंत्र है.” 

नमाज पर CM योगी के बयान पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, ‘आपकी धमकियों से…’

अब महंगाई की मार राष्ट्रभक्ति है- संजय राउत

उन्होंने आगे कहा, ”हमारे जैसे लोग हैं, हम संघर्ष करेंगे और लड़ेंगे. मोर्चा निकालेंगे, आंदोलन करेंगे, लड़ते रहेंगे. एक जमाना था जब जनता महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरती थी, खासकर बीजेपी. सुषमा स्वराज जी, स्मृति ईरानी जी, आते थे न सड़क पर सिलेंडर और प्याज लेकर. अब कहां गए वो लोग. अब महंगाई की मार राष्ट्रभक्ति है, आपको सहन करना चाहिए.” 

रूस से भारत के तेल खरीदने पर क्या बोले राउत?

रूस से भारत के तेल खरीदने के मुद्दे पर संजय राउत ने कहा, “ये अमेरिका की बहुत बड़ी मेहरबानी है. मैं हाथ जोड़कर उनको प्रणाम करता हूं. मेहरबानी है आपकी हमारे देश पर.”

महंगाई बढ़ेगी तो वापस नक्सलवाद बढ़ेगा- संजय राउत

नक्सलवाद पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर उन्होंने कहा, “महंगाई बढ़ेगी तो वापस नक्सलवाद बढ़ेगा. गरीबी बढ़ेगी तो नक्सलवाद बढ़ेगा. नकस्लवाद गरीबी की देन है. इसलिए महंगाई कम करो.”

‘औरत ही औरत की दुश्मन…’, ट्विशा शर्मा केस में प्रियंका चतुर्वेदी का रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर हमला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *