पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में इन दिनों लू और भीषण गर्मी का कहर जारी है, मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से 19 और 20 मई को लेकर उत्तर प्रदेश के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही लोगों को जरूरी सलाह भी मौसम विभाग की तरफ से दी गई है.
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है. इस दौरान लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने और अत्यधिक गर्मी में लंबे समय तक बाहर रहने से बचने की सलाह मौसम विभाग की तरफ से दी गई है.
19 और 20 मई को लू का रेड अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, कल दिनांक 19 मई 2026 बुधवार को उत्तर प्रदेश के आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा और फतेहपुर में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा दिनांक 20 मई 2026 गुरुवार को उत्तर प्रदेश के आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, औरैया, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है.
लोगों को दी गईं स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह
उत्तर प्रदेश में गर्मी अपने पूरे तेवर में है, और हर इन दिनों गर्मी से परेशान नजर आ रहा है. गर्मी और लू से बचाव के लिए जरूरी उपाय किए जा रहे हैं. हालांकि, एहतियात के तौर मौसम ने लोगों को सलाह दी है कि पर्याप्त पानी पिएं, सीधी धूप से बचें, बुजुर्गों और बच्चों का ध्यान रखें. दोपहर के चरम समय में बाहरी गतिविधियों से बचें.
इसके अलावा धूप में जाते समय सिर को कपड़े टोपी या छतरी से ढंककर रखें. खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए ओआरएस, घर में बने पेप जैसे लस्सी, तोरानी/चावल का पानी, नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें. दोपहर के समय जानवरों को चराने से बचें और उन्हें पर्याप्त तरल पदार्थ के सेवन के साथ छाया में रखें.
सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में लिया, पार्किंग विवाद से शुरू हुआ था मामला
