तमिल सुपरस्टार एक्टर सूर्या इन दिनों फिल्म ‘करुप्पू’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ही छाई हुई है. फैंस इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, जिसका फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिलता दिख रहा है. इसने अपने पहले वीकेंड पर कमाल का बिजनेस किया और जबरदस्त रिकॉर्ड सेट कर दिया. ये ‘कंगुवा’ के बाद सूर्या की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन चुकी है. चलिए बताते हैं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन.
कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, सूर्या की फिल्म ‘करुप्पू’ ने वर्ल्डवाइड 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. सैकनिल्क के अनुसार, तमिल फेंटेसी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘करुप्पू’ ने सिंगल डे रविवार को तीसरे दिन 28.35 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन 24.15 करोड़ के मुकाबले फिल्म की कमाई में तीसरे दिन 17.39% की बंपर उछाल मिली, जिसके बाद इसका तीन दिनों का कलेक्शन 68 करोड़ पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: सलमान खान से लेकर अक्षय खन्ना तक, 50 की उम्र पार करने के बाद भी कुंवारे हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स
सूर्या की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बनी ‘करुप्पू’
कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘करुप्पू’ का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 80.24 करोड़ और ओवरसीज कलेक्शन 42 करोड़ रहा, जिसके बाद इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 122.24 करोड़ पहुंच गया है. इसने महज तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कोविड के बाद रिलीज हुई फिल्म ‘कंगुवा’ और 24 (108.9 करोड़) को पीछे छोड़ दिया और ये उनकी दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है.
‘सिंघम 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने पर नजर
इसके साथ ही अब चौथे दिन यानी कि सोमवार को ‘करुप्पू’ से भी लोग काफी उम्मीदें जता रहे हैं. ऐसे में कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, माना जा रहा है कि फिल्म चौथे दिन के कलेक्शन के बाद वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में ‘सिंघम 2’ को भी पछाड़ देगी, जो कि एक्टर की टॉप ग्रॉसर फिल्म है. गौरतलब है कि तमिल फिल्म ‘सिंघम 2’ सूर्या की पहली 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म है.
यह भी पढ़ें: इस हफ्ते नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, ओटीटी पर रिलीज हो ये धमाकेदार 7 फिल्में और सीरीज, चेक करें पूरी लिस्ट
सूर्या की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्में
1- सिंघम 2- 122.80 करोड़
2- करुप्पू- 122. 24 करोड़
3. 24- 108.90 करोड़
4. कंगुवा- 107 करोड़
5. 7 अउम अरिवु- 105.20 करोड़
‘करुप्पू’ के बारे में
सूर्या की फिल्म ‘करुप्पू’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस कर रही है. वहीं, अगर इसके बारे में बात की जाए तो इसका डायरेक्शन आरजे बालाजी ने किया है. इसमें सूर्या के साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी अहम रोल में हैं. आरजे बालाजी ने फिल्म का निर्देशन तो किया ही साथ ही एक्टिंग भी की है. इसे तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट करीब 130 करोड़ है.
