BCCI लगाएगा ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर बैन? पूर्व क्रिकेटर के बयान पर मचा बवाल


आईपीएल 2026 में अब तक कई बार देखा जा चुका ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ विवादों में आ गया है. बीते शुक्रवार लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3 विकेट लेने के बाद जेब से पर्ची निकाली. उस पर्ची पर लिखा था ‘अक्की ऑन फायर. आकाश जानता है कि टी20 में विकेट कैसे लिए जाते हैं.’ इस सेलिब्रेशन के बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों ने पर्ची वाले ट्रेंड पर आपत्ति जताई है.

अब तक कई पूर्व क्रिकेटर इस पर्ची सेलिब्रेशन वाले ट्रेंड पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर डेल स्टेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह पर्ची सेलिब्रेशन खत्म होना चाहिए, कोई भी इसे नहीं देखना चाहता है.

इस बहस में अंबाती रायडू भी कूद पड़े हैं. उन्होंने कहा कि आकाश सिंह द्वारा किया गया सेलिब्रेशन मूर्खतापूर्ण था. रायडू ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से यह आग्रह तक कर दिया कि इस ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर बैन लगा देना चाहिए. बता दें कि इसी सीजन अभिषेक शर्मा, रघु शर्मा, उर्विल पटेल और अब आकाश सिंह ने भी इस जेब से पर्ची निकाल कर सेलिब्रेट किया.

यह सब बकवास है

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के एक शो पर चर्चा करते हुए अंबाती रायडू ने कहा, “मैं समझता हूं कि यह पर्ची सेलिब्रेशन हास्यास्पद और मूर्खतापूर्ण है. मेरी नजर में इस पर्ची सेलिब्रेशन पर बैन लगना चाहिए, यह एकदम बकवास है.”

यह भी पढ़ें: इस देश पर चला ICC का चाबुक, 6 महीने के लिए रोकी फंडिंग; लगी करोड़ों की चपत

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर मिचेल मैक्लेनेघन ने भी अंबाती रायडू की बात पर सहमति जताते हुए कहा कि आकाश सिंह द्वारा ऐसा सेलिब्रेशन करना समझ से परे है. उन्होंने आगे कहा कि आकाश को आईपीएल में सिर्फ 11 मैचों का अनुभव है और वे आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच खेल रहे थे. मैक्लेनेघन के अनुसार आकाश को ऐसा सेलिब्रेशन करने की आवश्यकता नहीं थी.

यह भी पढ़ें:

BAN vs PAK: पहला टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान की वापसी, लिटन दास का शतक; फिर भी सस्ते में सिमटी बांग्लादेश टीम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *