3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…


राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि फरवरी, मार्च और अप्रैल के महीने बीत चुके हैं और अब हम मई में हैं, लेकिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल की आपूर्ति नहीं हो रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि देश में तेल की कमी है और हमारे पास पर्याप्त स्टॉक भी नहीं बचा है, जिसके कारण आने वाले समय में आर्थिक स्थिति बहुत गंभीर और चुनौतीपूर्ण हो सकती है.

कपिल सिब्बल बोले- मुश्किलें बढ़ेंगी

कपिल सिब्बल ने कहा, ‘मुश्किलें बढ़ेंगी, यह बात हर कोई जानता था. यह बात प्रधानमंत्री सहित सभी को पहले से पता थी. हम भी डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में मंत्री रह चुके हैं.’ कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. इससे महंगाई पर दबाव बढ़ सकता है.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने शुक्रवार (15 मई 2026) को कहा कि होर्मुज स्‍ट्रेट सामान्य वाणिज्यिक जहाजों के लिए खुला रहेगा, लेकिन उन देशों के जहाजों को इसमें प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, जो ईरान के साथ संघर्ष में शामिल हैं. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब यह जलमार्ग वैश्विक तेल और व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.

ईरान ने भारतीय जहाजों को रास्ता दिया: अराघची

ईरान लगातार जहाजों के सुरक्षित गुजरने की सुविधा दे रहा है और उसने पहले भी कई भारतीय जहाजों को रास्ता दिया है. अराघची ने कहा कि सभी जहाजों की सुरक्षित आवाजाही ईरान की नीति और हित में है और तेहरान उन लोगों की मदद करने के लिए तैयार है जो सुरक्षित आवागमन चाहते हैं. 

उन्होंने कहा, ‘होर्मुज स्‍ट्रेट के बारे में हमारी भी यही इच्छा है कि यह पूरी तरह खुला रहे. हमारी तरफ से यह खुला है और सभी जहाज यहां से गुजर सकते हैं, सिर्फ उन देशों के जहाजों को छोड़कर जो हमारे खिलाफ युद्ध में शामिल हैं. जो जहाज यहां से गुजरना चाहते हैं, उन्हें हमारी सेना से संपर्क करना होगा, क्योंकि वहां कुछ बारूदी सुरंगें और रुकावटें मौजूद हैं. हम उन्हें सुरक्षित रास्ता दिखाएंगे, जैसा कि हमने कई भारतीय जहाजों के लिए किया है. सभी जहाजों की सुरक्षित आवाजाही हमारी नीति है और हम उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं.’

ये भी पढ़ें : NEET Paper Leak: छात्र के सुसाइड पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, कहा- यह आत्महत्या नहीं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *