DA Hike: अब इस राज्य ने किया DA बढ़ाने का ऐलान, शिक्षकों और कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, सैलरी बढ़ेगी


DA Hike News: इन दिनों राज्य की सरकारें भी अब केंद्र के नक्शेकदम पर चल रही हैं. केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया है. जिसके बाद अब राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा रही हैं. बीते दिन बिहार सरकार ने अपने राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया है. वहीं अब हाल ही में तमिलनाडु के सीएम बने एक्टर विजय ने भी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात दे दी है.

थलापति विजय का सरकारी कर्मचारियों को तोहफा
दरअसल हाल ही में तमिल नाडु की सरकार ने गुरुवार को सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) 2% बढ़ाने का ऐलान किया. इसके बाद DA 58% से बढ़कर 60% हो गया है. ये बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी. ये फैसला तमिल नाडु के हाल ही में बने मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय की सरकार ने लिया है. इससे राज्य के करीब 16 लाख सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, पेंशनर्स और उनके परिवारों को फायदा मिलेगा.

ये भी पढ़ें: नॉर्मल पेट्रोल और प्रिमियम पेट्रोल में क्या है अंतर, दोनों की कीमत में कितना फर्क है, बढ़ा लें अपनी नॉलेज

क्या बोली सरकार?
कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाते हुए सरकार ने कहा है कि राज्य में लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं और इन योजनाओं को लागू करने में सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों की अहम भूमिका है. सरकार ने ये भी बताया कि केंद्र सरकार पहले ही अपने कर्मचारियों का DA 58% से बढ़ाकर 60% कर चुकी है. इसके बाद मुख्यमंत्री ने फैसला लिया कि तमिलनाडु के कर्मचारियों और शिक्षकों को भी यही बढ़ा हुआ DA दिया जाए.

बता दें कि इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर हर साल करीब 1,230 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा. इस खबर से तमिल नाडु में काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है.

ये भी पढ़ें: हेल्थ इंश्योरेंस में करें निवेश! बढ़ते मेडिकल खर्चों के बीच एक सही पॉलिसी बचा सकती है आपकी जमा-पूंजी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *