Brave Woman Viral Video: नाली में गिरी, धक्का दिया लेकिन महिला ने नहीं लुटने दी बैग, लुटेरों के हौसले पस्त; देखें वीडियो 


Brave Woman Viral Video: अक्सर सोशल मीडिया पर चोरी-चकारी के वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही वीडियो इस बार भी वायरल हो रहा है. दरअसल उत्तर प्रदेश के एटा से ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग महिला की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में बाइक सवार दो बदमाश एक महिला से बैग लूटने की कोशिश करते नजर आते हैं.

बदमाश महिला को धक्का देकर नाली में गिरा देते हैं, लेकिन इसके बावजूद महिला अपना बैग नहीं छोड़ती और लगातार लुटेरों से भिड़ी रहती है. महिला का हौसला देखकर आखिरकार बदमाशों को वहां से भागना पड़ता है. अब इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे शेरनी की बहादुरी बता रहे हैं. 

बैग बचाने के लिए लुटेरों से भिड़ गई महिला 

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @arvindchotia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वहीं वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला रात के समय अपने घर की ओर जा रही थी, तभी बाइक सवार दो बदमाश उसके पास पहुंचते हैं और बैग छीनने की कोशिश करने लगते हैं. बदमाश महिला को जोर से धक्का देते हैं, जिससे वह नाली में गिर जाती है. इसके बाद बदमाश महिला को कई बार पटकने की कोशिश करता है. हालांकि महिला हिम्मत नहीं हारती और बैग को मजबूती से पकड़े रहती है. काफी देर तक छीना-झपटी चलती रहती है. लेकिन महिला बैग छोड़ने को तैयार नहीं होती है, आखिरकार बदमाश महिलाओं और बैग को छोड़कर वहां से भाग निकलते हैं. जिसके बाद महिला खुद ही खड़ी होती है और अपने घर की और निकलने लगती है. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर महिला की बहादुरी की खूब तारीफ की जा रही है. 

ये भी पढ़ें-Teacher Student Viral Video: मैम हंसकर दिखा दीजिए… बच्ची के बहाने सुन बन जाएगा दिन; देखें क्यूटनेस से ओवरलोडेड वीडियो

सोशल मीडिया पर महिला की बहादुरी की तारीफ 

यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स महिला के साहस की तारीफ करते नहीं थक रहे. एक यूजर ने लिखा असल जिंदगी की शेरनी तो यही है. दूसरे ने कहा महिलाओं को इतना मजबूत होना चाहिए. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा देसी दूध पीने वाली महिलाओं से भिड़ना आसान नहीं होता है, सलाम है इनके हौसले को. एक यूजर ने मजाक के अंदाज में लिखा महिला भी मजबूत थी और बैग भी. जहां कई लोग महिला की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स वीडियो बना रहे लोगों पर सवाल उठाते नजर आए. एक यूजर ने लिखा वीडियो बनाने वाला खुद मदद करने क्यों नहीं गया. दूसरे ने कहा आज इंसानियत मर गई सामने महिला संघर्ष करती रही और लोग वीडियो बनाते रहे. वहीं एक अन्य यूजर ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए लिखा लोग महिला की ताकत देख रहे हैं, लेकिन कानून व्यवस्था पर सवाल कोई नहीं पूछ रहा.

ये भी पढ़ें-दिल्ली-बाली फ्लाइट में मिला ‘हलवा पूरी छोले’! Air India के खाने ने इंटरनेट पर मचा दिया तहलका





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *